{"_id":"5c44acefbdec22739b06949a","slug":"western-up-illegal-arms-smuggler-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी यूपी के अवैध हथियार तस्कर को दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी यूपी के अवैध हथियार तस्कर को दबोचा
Mon, 21 Jan 2019 12:13 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
gun
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले पश्चिमी उत्तरप्रदेश के अवैध हथियार तस्कर को दबोचा है। आरोपी मध्यप्रदेश से अवैध हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर, मेरठ, कैराना व सहारनपुर आदि जगहों पर अवैध हथियार सप्लाई करता था। वह अभी तक करीब 200 अवैध पिस्टल की सप्लाई कर चुका है। आरोपी के खिलाफ यूपी में हत्या का प्रयास समेत तीन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार इंस्पेक्टर पवन कुमार की टीम को 19 जनवरी को सूचना मिली थी कि कैराना, यूपी निवासी मोहम्मद मूसा हथियारों की खेप देने पप्पनकलां, सेक्टर-दो द्वारका इलाके में आएगा। एसीपी संजय दत्त की देखरेख में इंस्पेक्टर पवन कुमार, एसआई गौतम मलिक व महेंद्र सिंह ने सेक्टर-दो, द्वारका में घेराबंदी कर मोहम्मद मूसा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 20 अवैध पिस्टल व 12 स्पेयर मैगजीन बरामद की गईं।
इन हथियारों को आरोपी ने दो बैग में रखा हुआ था। आरोपी के खिलाफ स्पेशल सेल में मामला दर्ज कर लिया गया है। मोहम्मद मूसा ने बताया कि वह सांधवा, मध्यप्रदेश से अवैध हथियार लाकर दिल्ली, एनसीआर, कैराना, सहारनपुर और मेरठ में बदमाशों को सप्लाई करता था। वह मध्यप्रदेश से अवैध हथियारों को कार व और कई बार ट्रेन से लाता था। वह एक हथियार को आठ हजार रुपये में लाता था और यहां पर 25 से 30 हजार रुपये में बेचता था। आरोपी को अवैध हथियार सप्लाई करने केआरोप में सहारनपुर, यूपी पुलिस ने वर्ष 2017 में गिरफ्तार किया था।