{"_id":"69d7b594d0c7c1297805af71","slug":"weekly-special-train-will-run-between-pune-and-hazrat-nizamuddin-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-131559-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पुणे-हजरत निजामुद्दीन के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पुणे-हजरत निजामुद्दीन के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुणे और हजरत निजामुद्दीन के बीच साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 01491 पुणे से हजरत निजामुद्दीन के लिए 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन पुणे जंक्शन से शाम 5:30 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होते हुए अगले दिन रात 8:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वहीं, वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 01492 हजरत निजामुद्दीन से पुणे के लिए 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को संचालित की जाएगी। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से रात 9:25 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:55 बजे पुणे पहुंचेगी। इसका ठहराव लोनावला, कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, शामगढ़, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर और मथुरा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर होगा।