{"_id":"61d3f4c6044fd114854400fc","slug":"weekend-curfew-in-delhi-ddma-announce-some-other-restrictions-after-review-meeting-read-full-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weekend Curfew: सरकारी दफ्तरों में पूरी तरह और निजी में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम, शनिवार-रविवार को सख्त पाबंदियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weekend Curfew: सरकारी दफ्तरों में पूरी तरह और निजी में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम, शनिवार-रविवार को सख्त पाबंदियां
Tue, 04 Jan 2022 01:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:56 PM IST
सार
Weekend Curfew in Delhi Guidelines: दिल्ली में कोरोना के बिगड़ते हालातों को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में कई तरह के फैसले लिए गए हैं।
विज्ञापन
corona
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच दिल्ली में अब वीकेंड कर्फ्यू लागू रहेगा। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी दफ्तरों बंद होंगे। इस दौरान कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम पर रहेंगे। निजी दफ्तर भी 50 फीसदी की क्षमता पर ही चलेंगे। दैनिक यात्रियों की सहूलियत के लिए मेट्रो व बस समेत सार्वजनिक परिवहन सेवाएं अब 50 फीसदी की जगह पूरी क्षमता पर चलेंगे। लेकिन बगैर मॉस्क के अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी। उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में मंगलवार को यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
कोविड पॉजिटिव होने से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बैठक में मौजूद नहीं थे। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ कैबिनेट सहयोगी, वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ की मौजूदगी में हुई बैठक में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों की समीक्षा की गई। साथ ही आने वाले दिनों में पैदा होने वाले हालात का भी आकलन किया गया। विशेषज्ञों ने इस बात का स्वीकार किया कि कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर से मिले ट्रेंड से पता चलता है कि कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट ज्यादा घातक नहीं है। इससे संक्रमित लोगों में काफी हल्के लक्षण है और लोग जल्दी ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली में अभी करीब 11 हजार लोग संक्रमित हैं। इनमें से केवल 350 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। सिर्फ 124 मरीजों ऑक्सीजन बेड्स पर हैं। सिर्फ सात लोग ऐसे हैं, जिन्हें वेंटीलेटर की जरूरत पड़ी है। विशेषज्ञों ने माना कि इससे बचकर रहना जरूरी है। इसलिए सभी लोग मास्क लगाकर रहें। संक्रमण से ठीक होने के लिए होम-आइसोलेशन सबसे कारगर उपाय है। संक्रमित लोग अस्पताल उसी स्थिति में जाए जब उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा हो या अन्य किसी परेशानी का सामना कर पड़ रहा हो।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया ने बताया कि बावजूद इसके सरकार दिल्ली में कोरोना की बढ़ती दर को लेकर चिंतित है। इसलिए दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर को धीमा करने के लिए अहम फैसले लिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना घबराए सभी लोग कोरोना अनुरूप व्यवहार का पालन करें और मास्क को अपना हथियार बनाएं।
नाईट कर्फ्यू व दफ्तर बंद करने की नई बंदिश और मेट्रो बस में यात्री बिठाने की छूट
1. नाईट कर्फ्यू के साथ-साथ अब शनिवार और रविवार को दिल्ली में पूरी तरह से कर्फ्यू रहेगा। हर शुक्रवार रात दस बजे से लागू होने वाले नाइट कर्फ्यू का विस्तार सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। दिन में किसी तरह की कोई छूट नहीं मिलेगी।
2. आवश्यक सेवाएं जैसे अस्पताल आदि को छोड़कर सभी सरकारी दफ्तर पूरी तरह से बंद रहेंगे। इस दौरान सरकारी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे।
3. दिल्ली के सभी निजी दफ्तर केवल 50 फीसदी कर्मचारियों की क्षमता के साथ ही चलेंगे।
4. 50 फीसदी की पाबंदी पर मेट्रो स्टेशन और बस स्टॉप पर इस वक्त भारी भीड़ दिख रही है। यह कोरोना को हॉटस्पाट साबित हो सकते हैं। ऐसे में अब दिल्ली में मेट्रो व बसों को पूरी क्षमता से चलाने का फैसला किया गया है। लेकिन प्रवेश को इजाजत तभी मिलेगी, जब वह मास्क पहने होंगे।ॉ
5. दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने सप्ताहांत कर्फ्यू के संबंध में आदेश जारी किया है जो शुक्रवार को रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।
6. दिल्ली मेट्रो ने साफ किया है कि डीडीएमए द्वारा जारी नवीनतम दिशानिर्देशों के मद्देनजर मेट्रो 100 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ चलेगी लेकिन किसी भी यात्री को खड़े होकर यात्रा नहीं करने दी जाएगी।