फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wednesday was the second hottest day of the season, heat wave predictions failed

Delhi NCR News: बुधवार रहा सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन, लू की भविष्यवाणी फेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
- तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस पार
विज्ञापन


-दिल्ली में रिज इलाका 42.1 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, आया नगर में तापमान 41.4 डिग्री दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को लू की स्थिति तो नहीं रही लेकिन सूरज की तपिश ने हाल बेहाल कर दिया। बुधवार 40.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं दिल्ली का रिज इलाका 42.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। जबकि आया नगर में तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड इलाके में तापमान 40.8 डिग्री और पालम में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं लू को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी फेल हो गई। विभाग ने रविवार को संभावना जताई थी कि 20 से 24 अप्रैल तक लू की स्थिति रहेगी और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया था। लेकिन सोमवार-मंगलवार के बाद बुधवार को भी भविष्यवाणी फेल हो गई। बुधवार को येलो अलर्ट को वापस ले लिया गया। हालांकि विभाग ने 24 व 25 अप्रैल को लू (हीट वेव) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23-26 डिग्री रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


26 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच तापमान 41-43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग पहले ही कह चुका है कि सूखी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ की कमी से गर्मी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed