फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   webwrk Fraud Case: No open several important leads in the investigation and interrogation

वेबवर्क फ्रॉड केस : जांच व पूछताछ में नहीं खुले कई अहम सुराग

Mon, 27 Feb 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 27 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
webwrk Fraud Case: No open several important leads in the investigation and interrogation
file photo - फोटो : अमर उजाला

वेबवर्क केमालिक अनुराग गर्ग व संदेश वर्मा का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन साबित करने के लिए पुलिस दोनों को फिर से रिमांड पर ले सकती है। इसके लिए सेक्टर-20 पुलिस ने न्यायालय में अर्जी दाखिल करने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


इसी सप्ताह प्रयास किया जाएगा कि दोनों को फिर से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाए। उधर, सोमवार को कंपनी के बाहर काफी संख्या में निवेशक पहुंचे। जिन्होंने पैसा वापस करने की अपनी मांग रखी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 260 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा करने वाले वेबवर्क कंपनी का निदेशक गौतम बुद्धनगर की लुक्सर जेल में है। शनिवार को रिमांड पूरी हो गई थी। पूछताछ के दौरान इनके ट्रांजेक्शन डिटेल के अलावा कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। जिस पर पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई और मामले खुल सकते हैं

webwrk Fraud Case: No open several important leads in the investigation and interrogation
file photo - फोटो : अमर उजाला

इसी में अंडरवर्ल्ड कनेक्शन की भी जानकारी मिली थी, लेकिन रिमांड का समय पूरा होने के कारण पुलिस इसका पता नहीं लगा सकी है।  वहीं आयकर विभाग मनी लांड्रिंग मामले में दोनों से पूछताछ का मन बना रही है।

यदि ऐसा होता है तो कई और मामले खुल सकते हैं। नोएडा पुलिस की मानें तो शिकायत करने वालों का करीब 90 से 93 लाख रुपये कंपनी पर बकाया है। साथ ही जो प्लाट दोनों आरोपियों ने निवेशकों से खरीदा था।

उसमें कुछ पैसा इन दोनों का भी लगा था। ऐसे में कई सवाल अब भी आधे अधूरे हैं, जिसके लिए पुलिस को समय चाहिए। पूछताछ के बाद ही इन जैसे सवालों का खुलासा हो सकता है। यदि पुलिस को दोनों की रिमांड मिलती है तो उनसे पूछताछ कर सकती है कि  जिन लोगों को कंपनी का हिस्सेदार बनाया गया था, उनका कितना पैसा कंपनी में लगा था। इसके अलावा  पैसों का इतना बड़ा ट्रांजेक्शन सिर्फ अपने ही ऊपर खर्च करते थे या इसका कुछ हिस्सा कहीं ओर भी जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed