फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   weather updates Meteorologists forecast that there may be rain in the coming days and temperature will be low in NCR

दिल्ली-एनसीआर: मौसम विशेषज्ञों का अनुमान, आने वाले दिनों में हो सकती है बारिश, तापमान होगा कम

Thu, 14 Oct 2021 03:06 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 14 Oct 2021 03:06 PM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर की हवा में इन दिनों अधिक बदलाव नहीं हो रहा है। इससे जहां दिल्ली की हवा औसत श्रेणी के उच्चतम स्तर में दर्ज हो रही है, वहीं एनसीआर के अन्य शहरों की हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है।

विज्ञापन
weather updates Meteorologists forecast that there may be rain in the coming days and temperature will be low in NCR
मौसम का हाल - फोटो : Self

विस्तार

दिल्ली का मौसम इन दिनों अलग-अलग रंग दिखा रहा है। इस कड़ी में दिन में धूप की तपिश की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, रात के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश की भी संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में कमी आने की संभावना है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 33.9 व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले तापमान सामान्य से चार से लेकर पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा था। सबसे अधिक पारा पालम केंद्र पर 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 31 फीसदी से लेकर 87 फीसदी दर्ज किया गया। दिनभर कड़ी धूप के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, रात के समय हल्की ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम पारा 34 व न्यूनतम पारा 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। सुबह के समय कुछ देर के लिए हल्का कोहरा छाया रह सकता है। वातावरण में नमी का स्तर अधिक होने की वजह से सुबह के समय ओस रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर की एक्यूआई में नहीं हो रहा अधिक बदलाव
दिल्ली-एनसीआर की हवा में इन दिनों अधिक बदलाव नहीं हो रहा है। यही वजह है कि जहां दिल्ली की हवा औसत श्रेणी के उच्चतम स्तर में दर्ज हो रही है। वहीं, एनसीआर के अन्य शहरों की हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस कड़ी में बुधवार को फरीदाबाद और गाजियाबाद की हवा खराब श्रेणी में दर्ज हुई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 171 रहा। इसके अलावा फरीदाबाद का 220, गाजियाबाद का 223, गुरुग्राम का 187, ग्रेटर नोएडा का 194 व नोएडा का 192 एक्यूआई रहा। सफर इंडिया के मुताबिक, राजस्थान से आने वाली धूल भरी हवाएं अपने साथ पीएम10 को लेकर आ रही हैं। इससे दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषण बना हुआ है। अगले तीन दिनों में भी वायु गुणवत्ता में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। बीते 24 घंटे में हवा में पीएम10 का स्तर 197 व पीएम 2.5 का स्तर 74 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा।

कुछ दिनों में बढ़ेगा प्रदूषण
पर्यावरण विशेषज्ञों के मुताबिक, तापमान में अधिक कमी नहीं होने व अन्य मौसमी परिस्थितियों की वजह से अभी दिल्ली में हवा का स्तर खराब श्रेणी से नीचे बना हुआ है। अगले कुछ दिनों के भीतर दिल्ली में मौसम के अधिक करवट लेने के साथ ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed