फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Update Yellow alert today for two days due to cold and fog in Delhi ncr

Weather Update: कोहरे की चादर में सिमटा दिल्ली-एनसीआर, आज से दो दिन कड़ाके की ठंड, गिर सकता है तापमान

Thu, 25 Jan 2024 10:43 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 25 Jan 2024 10:43 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली में दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। सर्द हवाओं ने दोपहर में भी ठंड बढ़ाई है। आज से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। रिज में सबसे कम 6.4 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Weather Update Yellow alert today for two days due to cold and fog in Delhi ncr
दिल्ली में ठिठुरन बढ़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में ठंड और शीतलहर से अभी राहत नहीं मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत कोहरे की चादर से ढ़का नजर आ रहा है। सैटेलाइट तस्वीर जारी गई है। पूरे उत्तर भारत पर कोहरे के परत नजर आ रही है। साथ ही पूरे सप्ताह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में भी धूप खिलने की संभावनाएं कम है, जिससे दिन में भी ठंड महसूस हो सकती है।

विज्ञापन


पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं मैदानी इलाकों में ठंड को बढ़ा रही है। बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे, इससे धूप पूरी तरह नहीं खिली। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से एक डिग्री अधिक है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा। सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह के समय सफदरजंग की दृश्यता 200 मीटर से कम रही। प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को पारा लुढ़केगा। इस दौरान न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

रिज में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह अन्य इलाकों के मुकाबले सबसे ठंडा दर्ज किया गया। लोधी रोड में 7.4, जाफरपुर में 7.7, नरेला में 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, जाफरपुर में 15.1, नरेला में 17.2, लोधी रोड में 18.0, रिज में 18.2 अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में दोपहर में भी ठंड का अहसास बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed