फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Update Meteorological Department forecast strong wind and rain in Delhi NCR

Weather Update: मौसम ने ली करवट, तेज हवा के साथ बरसे बादल; लोगों को गर्मी से मिली निजात

Fri, 16 Jun 2023 03:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 16 Jun 2023 03:33 PM IST
सार

प्रादेशिक मौसम विभाग में उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने पहले ही पूर्वानुमान जताया था कि 14 जून को तापमान अधिक रहने के बाद 15 जून से गिरावट शुरू होगी। ऐसा 15 व 16 जून व 18-19 जून को बारिश होने के कारण होगा। 

विज्ञापन
Weather Update Meteorological Department forecast strong wind and rain in Delhi NCR
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ हुई बारिश की वजह से गर्मी और उमस से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। बारिश की वजह से तापमान में भी तोड़ी गिरावट आई है। वहीं बिपरजॉय की वजह से उत्तर भारत में मौसम बदलने वाला है। दिल्ली में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना है तो वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी क दिया गया है। बारिश से पहले मौसम विभाग ने आशंका जताई थी कि आज 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही दक्षिणी दिल्ली के आसपास इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली के अलावा एनसीआर में नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, मानेसर और बल्लभगढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश होने की संभावना जताई थी।

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों तक लोगों को प्रचंड गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है। गुरुवार को गुरुग्राम के ग्रामीण इलाकों में कुछ जगहों पर बारिश की बूंदें गिरी, ठंडी हवाओं ने गर्मी का असर कम किया है। तापमान में पिछले दिनों के मुकाबले चार डिग्री की कमी आई है। गुरुवार को शहर को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस था और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विभाग में उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने पहले ही पूर्वानुमान जताया था कि 14 जून को तापमान अधिक रहने के बाद 15 जून से गिरावट शुरू होगी। ऐसा 15 व 16 जून व 18-19 जून को बारिश होने के कारण होगा। इस दौरान तापमान 38-39 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री तक रहेगा। 18-19 जून को हल्की बारिश के साथ 30-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। अभी लू की स्थिति नहीं है।

विज्ञापन

21 जून तक गुरुग्राम में ऐसा ही मौसम रहने के आसार 
पिछले दिनों जहां शहर का अधिकतम तापमान 41, 42 डिग्री सेल्सियस तक हो गया था। मौसम विज्ञान विभाग से मिली सूचना के अनुसार 21 जून तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार है। हल्की बारिश भी हो सकती है।पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना बन रही है। शिकोह पुर स्थित कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. मंजीत कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले 5 दिनों तक रहेगा। 30 से 40 किमी की गति से हवाएं चलेंगी, बिजली चमक सकती और छिटपुट बारिश हो सकती है। इससे गर्मी कम होगी। बृहस्पतिवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई है। आने वाले 21 जून तक तापमान पिछले हफ्ते के मुकाबले कम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed