{"_id":"64e54a9d277175c998016b67","slug":"weather-update-in-hindi-rain-in-delhi-ncr-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत
Wed, 23 Aug 2023 05:24 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 23 Aug 2023 05:24 AM IST
सार
मौसम विभाग ने 22 व 23 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 33-36 डिग्री के बीच रहेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार सुबह बारिश शुरू हो गई है। झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। वहीं, तापमान ने गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना मुहाल बना हुआ था। बारिश से उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने 22 व 23 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 33-36 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं तीन साल बाद सोमवार को अगस्त माह का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ।
विज्ञापन
अगस्त में मई-जून जैसी गर्मी खूब पसीने छुड़ा रही है। इसका असर यह रहा है कि तीन साल बाद सोमवार को अगस्त माह का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली के कुछ इलाकों में तो तापमान 39 डिग्री के पार ही पहुंच गया। चिलचिलाती धूप और गर्मी से दिन भर लोगों का हाल बेहाल रहा। मौसम की इस मार ने अगस्त में मई-जून की गर्मी की याद दिला दी। अगस्त में सबसे गर्म दिन का ऑल टाइम रिकॉर्ड वर्ष 1987 में 12 अगस्त को 42 डिग्री रहा था।
विज्ञापन