फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Weather Forecast Today: Dense Fog Further Increases North India's Problems

Weather: शीतलहर से जूझ रहे दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में घना कोहरा, थमी वाहनों की रफ्तार; उड़ानें प्रभावित

Tue, 26 Dec 2023 10:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 26 Dec 2023 10:40 AM IST
सार

Weather Update Today : कोहरे के चलते दृश्यता में भारी कमी से सड़क से लेकर रेल व हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सोमवार को दिल्ली से आठ उड़ानों को डायवर्ट किया गया। राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुबह 8:30 बजे दृश्यता शून्य रही।

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Forecast Today: Dense Fog Further Increases North India's Problems
Weather Update - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। घने कोहरे की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मंगलवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ सड़कों पर हल्का कोहरा भी नजर आया। सुबह के वक्त यमुना के किनारे कोहरे की परत नजर आई। 

विज्ञापन


कोहरे से थमी ट्रेनों की रफ्तार
सर्द मौसम की वजह से रेल गाड़ियों की अधिकतम गति 15 से 20 किलोमीटर हो गई है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा। वहीं ओडिशा में हल्का और त्रिपुरा में मध्यम कोहरा छाया रहा। 
विज्ञापन


सुबह साढ़े आठ बजे के करीब 200 मीटर से कम दृश्यता पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला, हरियाणा के अंबाला, हिसार, करनाल में रही। भिवानी में 50, रोहतक में 200, दिल्ली के पालम में 50, सफदरजंग में 200 और वहीं उत्तर प्रदेश के झांसी और वाराणसी में 25, मेरठ और लखनऊ में 50, बरेली में 200 दृश्यता रही। सुबह के समय आईजीआई हवाईअड्डे पालम पर घना कोहरा छाया रहा। सामान्य दृश्यता 50 मीटर रही और अधिकांश हवाईअड्डे के आरवीआर सीमा पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


11 राज्यों में कोहरे के कारण रफ्तार थमी
बीते दिन दिल्ली और कश्मीर से लेकर सुदूर दक्षिण के तेलंगाना और दक्षिण पूर्व के ओडिशा तक 11 राज्यों में कोहरे के कारण रफ्तार थम गई। दृश्यता में भारी कमी से सड़क से लेकर रेल व हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। दिल्ली से आठ उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और तेलंगाना में सड़क हादसों में 19 लोगों की जान चली गई। जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे चला गया। वहां पहलगाम सबसे ठंडा रहा।



दिल्ली हवाईअड्डे पर दृश्यता शून्य
राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुबह 8:30 बजे दृश्यता शून्य रही। फिर स्थिति कुछ सुधरी और दृश्यता 125 से 175 मीटर तक बढ़ी। इससे कई उड़ानों में देरी हुई। सात उड़ानों को जयपुर और एक को अहमदाबाद भेजा गया। दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को फ्लाइट पकड़ने के लिए निकलने से पहले संशोधित समय-सारिणी का पता करने की सलाह दी है।

दराबाद हवाईअड्डे पर भी खराब मौसम के कारण मुंबई और बंगलूरू से आने वाली विस्तारा की दो उड़ानों को वापस भेज दिया गया। 20 से अधिक ट्रेनों का परिचालन भी बाधित हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक साल के आखिरी दिन मौसम में बदलाव से यूपी, पंजाब, हरियाणा , राजस्थान, मध्य प्रदेश व तमिलनाडु में बारिश हो सकती है।

Trending Videos

कश्मीर पर कोहरे, ठंड की दोहरी मार
जम्मू-कश्मीर में घने कोहरे और ठंड की दोहरी मार पड़ी है। श्रीनगर में सोमवार सुबह दृश्यता 100 मीटर से कम रही। बर्फबारी से श्रीनगर समेत प्रमुख स्थानों पर पारा शून्य से नीचे रहा। माइनस 4.3 डिग्री के साथ पहलगाम सबसे ठंडा रहा।

आगरा, प्रयागराज, ग्वालियर में दृश्यता शून्य
राजधानी दिल्ली समेत आगरा, प्रयागराज और ग्वालियर में घने कोहरे के कारण सुबह आठ बजे दृश्यता शून्य दर्ज की गई। वहीं, सुबह पांच बजे वाराणसी में 200 मीटर, लखनऊ, सतना, पटना और नागपुर में भी दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई। एनसीआर में भी दृश्यता 500 मीटर से कम ही रही।

हापुड़ में 18 वाहन टकराए

  • कोहरे से उत्तर प्रदेश के हापुड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक के बाद एक 18 वाहन आपस में टकरा गए। कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में एक व्यक्ति जख्मी हुआ है। इसकी वजह से हाईवे पर लंबा जाम लग गया।  
  • हाथरस में भी आठ वाहनों की टक्कर में 28 लोग घायल हुए हैं। झांसी में तीन वाहनों की भिड़ंत हुई। टूरिस्ट बस की ट्रक से टक्कर में दो की जान चली गई। 15 घायल हैं।
  • राजस्थान में हुए सड़क हादसे में तीन, पंजाब में दो व तेलंगाना में नौ की मौत हो गई।
  • हरियाणा में कोहरे के चलते पांच हादसों में तीन की मौत हो गई। 30 लोग घायल हो गए।

दो दिन और रहेगा घना कोहरा

  • पंजाब के बठिंडा में घने कोहरे और भीषण ठंड के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री।  
  • हरियाणा के रोहतक में 6.4 डिग्री और नारनौल, फतेहाबाद, सिरसा में 10 डिग्री से कम तापमान दर्ज।
  • कोहरे से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने दो दिन और घने कोहरे के चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed