फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Update delhi ncr and north India facing cold wave and fog problem

पूरे उत्तर भारत पर कोहरे और शीतलहर की दोहरी मार, 4.6 डिग्री दर्ज हुआ दिल्ली का न्यूनतम तापमान

Fri, 25 Dec 2020 10:48 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 25 Dec 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
Weather Update delhi ncr and north India facing cold wave and fog problem
दिल्ली में छाई धुंध - फोटो : एएनआई

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत पर इन दिनों कोहरे और शीतलहर की दोहरी मार है। आज सुबह भी उत्तर भारत के कई शहरों में कोहरा छाया रहा। शुक्रवार की सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


'पंजाब में 25-30 सालों में पहली बार इतनी ठंड देखी'
पंजाब के लुधियाना में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता काफी कम हो गई। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, '25-30 सालों में पहली बार इतनी तेज ठंड देखी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। हालांकि जैसे-जैसे सूरज चढ़ा कोहरा भी छंटता चला गया।



कोहरा व शीत लहर की चपेट में दिल्ली, हवा भी गंभीर
दिल्ली शीत लहर के चपेट में गुरुवार को भी रही। घने कोहरे के बीच हवा की गुणवत्ता भी गंभीर स्तर में बनी हुई है। न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन पांच डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस 4.5 डिग्री सेल्सियस था। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा।


उधर, हवा में नमी 97 फीसदी होने की वजह से सुबह दिल्ली घने कोहरे से घिरी रही। गुरुवार सुबह 5:30 बजे से 8 बजे के बीच पालम मे दृश्यता 100 मीटर थी। वहीं, सफदरजंग में यह आंकड़ा 201 मीटर था। आईएमडी क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि अगले दो दिनों तक तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। दिल्ली शीत लहर की चपेट में रहेगी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक जा सकता है।

दूसरी तरफ तापमान कम होने व हवा की चाल धीमी पड़ने से वायु गुणवत्ता सूचकांक भी गंभीर स्तर पर बना हुआ है। हवा की नमी समस्या ज्यादा बढ़ा रही है। प्रदूषक दूर-दूर तक फैल नहीं पा रहे है। गुरुवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 423 रिकार्ड किया गया। सफर का पूर्वानुमान है कि 26 दिसंबर तक इसमें बदलाव की उम्मीद नहीं है। गुणवत्ता सूचकाक इस बीच गंभीर स्तर में बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed