{"_id":"65956073283948fc270311e5","slug":"weather-today-faridabad-remained-colder-than-jammu-on-january-three-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Today: जम्मू से भी ठंडा रहा फरीदाबाद, सात डिग्री सेल्सियस गिरा पारा; नौ जनवरी तक कोहरा छाने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Today: जम्मू से भी ठंडा रहा फरीदाबाद, सात डिग्री सेल्सियस गिरा पारा; नौ जनवरी तक कोहरा छाने की संभावना
Wed, 03 Jan 2024 06:57 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 03 Jan 2024 06:57 PM IST
सार
ठंड का कहर जारी है। तीन जनवरी को फरीदाबाद जम्मू से भी ठंडा रहा। शहर का न्यूनतम तापमान सात ठिग्री सेल्शियस रहा, जबकि जम्मू का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
ठंड से ठिठुरती हुई युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्मार्ट सिटी में कड़ाके की ठंड का सितम लगातार जारी है। शीतलहर के कारण बुधवार को फरीदाबाद जम्मू से भी ठंडा रहा। शहर का अधिकतम तापमान सात डिग्री गिरावट के साथ 16 और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि जम्मू का न्यूनतम तापमान आठ और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान गलन भरी ठंड से दिनभर लोग परेशान रहे। बच्चे-बुजुर्ग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मौजूदा समय में फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस तक रहना चाहिए। इसे दिन का सामान्य तापमान माना गया है। वहीं, रात में 11-12 डिग्री सेल्सियस को सामान्य माना जाता है, लेकिन शिमला, मसूरी, उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी होने से शीतलहर चल रही है। दक्षिण-पश्चिम की ओर से करीब तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के चलते तापमान पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
लिहाजा बुधवार को दिन का तापमान सामान्य से करीब सात डिग्री सेल्सियस कम रहा। यह जम्मू के तापमान से भी कम है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिन में ठंड से बचने के लिए जगह-जगह लोग अलाव जलाकर हाथ सेकते नजर आए। वहीं, बुधवार को एक बार फिर एनआईटी क्षेत्र सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। यहां दिन में अधिकतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे पांच लाख लोगों की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने कहा कि एनआईटी समेत पूरे शहर में नौ जनवरी तक घना कोहारा छाने की संभावना है। इससे ठंड और बढ़ेगी।
विज्ञापन
हवा की गति बढ़ेगी, लुढ़केगा तापमान
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बुधवार को हवा की रफ्तार बढ़ने की संभावना है। ऐसे में दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। न्यूनतम तापमान समान्य से पांच डिग्री कम छह डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। नौ जनवरी से आसमान में बादल छाने से लोगों को बर्फीली हवा का सामना करना पड़ेगा। ठंड परेशान करती रहेगी।