फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather takes a turn in Delhi-NCR, heavy rains pour down

Delhi NCR News: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, जमकर बरसे बदरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
-कई इलाकों में भीषण जाम, जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न, कई जगहों पर बिजली के खंभे और दर्जनों पेड़ उखड़ गए
विज्ञापन

- शुक्रवार को भी मौसम खुशनुमा और सुहावना बने रहने की उम्मीद, बारिश का यलो अलर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बृहस्पतिवार को हुई बारिश ने राहत दी है। सुबह के समय लोग गर्मी से परेशान थे। दोपहर 12 बजे के बाद मौसम बदलने लगा और बादलों के बीच तेज हवाएं चलने लगी। देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। बारिश ने गर्मी ने राहत दिलाई, तो कई इलाकों में भीषण जाम, जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई जगहों पर बिजली के खंभे और दर्जनों पेड़ उखड़ गए।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव आया है। दिल्ली में भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने पहले ही बृहस्पतिवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था। इस दौरान अधिकतम तापमान 40.5 और न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री दर्ज हुआ। सफदरजंग मानक केंद्र में शाम 5:30 बजे तक 1.6 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन

आज भी बरसेगा बदरा
मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह के अंत तक दिल्ली पर मौसम की मेहरबानी बनी रहने की संभावना है। ऐसे में शुक्रवार को भी मौसम खुशनुमा और सुहावना बने रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज धूलभरी आंधी, हल्की बारिश, गरज-चमक जैसी मौसमी घटनाएं होगी। इससे छह जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 5 से 6 जून तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 7, 8, 9 और 10 जून को मौसम स्थिर रहेगा। इस दौरान आसमान साफ रहने का अनुमान है। इससे तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed