फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather suddenly changed in Delhi Weather:

Delhi Weather: दिल्ली में अचानक मौसम ने ली करवट, आसमान में छाए बादल; हवा ने दी गर्मी से राहत

Sat, 26 Apr 2025 06:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 26 Apr 2025 06:04 PM IST
सार

दिल्ली में शनिवार शाम बादल और हवा ने गर्मी से राहत दी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की हवाओं के साथ मौसम सामान्य रहने का अनुमान जताया है। 

विज्ञापन
Weather suddenly changed in Delhi Weather:
Delhi Weather - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर की उमस और गर्मी के बाद शाम को आसमान में बादल छा गए और हल्की हवाएं चलने से तापमान में कमी आई। इससे दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के कारण हुआ। हालांकि, बारिश की संभावना कम रही, लेकिन बादलों और हवा ने मौसम को सुहावना बना दिया। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जो पिछले कुछ दिनों की तुलना में सामान्य था। 
 

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में दिल्ली-NCR में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की हवाओं के साथ मौसम सामान्य रहने का अनुमान जताया है। तापमान 28 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दिल्ली में हाल के दिनों में लू की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन इस बदलाव ने लोगों को कुछ राहत दी है। स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर मौसम के इस सुहावने बदलाव की तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिसमें इंडिया हैबिटेट सेंटर और शांतिपथ जैसे इलाकों के दृश्य शामिल हैं। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि लोग गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीएं और धूप में कम से कम निकलें।

वायु प्रदूषण खराब श्रेणी में बरकरार
राजधानी में हवा की दिशा बदलने से वायु प्रदूषण खराब श्रेणी में बरकरार है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 247 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। इसमें शुक्रवार की तुलना में 11 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि मंगलवार तक हवा खराब श्रेणी में ही बरकरार रहेगी। ऐसे में लोगों कुछ और दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली हवा
वहीं, शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। रविवार को हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा से 6 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है। सोमवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से 14-16 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने का अनुमान है। इसके अलावा, मंगलवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है। 

दिल्ली के बाद गुरुग्राम की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही
सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में दिल्ली के बाद गुरुग्राम की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 228 दर्ज किया गया, जोकि हवा की खराब श्रेणी है। वहीं, नोएडा में एक्यूआई सबसे कम दर्ज हुआ। यहां एक्यूआई 181 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। वहीं, गाजियाबाद में 214 और ग्रेटर नोएडा में 210 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed