फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather: Rain and landslides from mountains to plains... 31 dead, Delhi to receive showers

Weather: पहाड़ से मैदान तक बारिश-भूस्खलन... 31 की मौत, नदियों में उफान-शहरों में जलभराव, दिल्ली में होगी बौछार

Sun, 01 Jun 2025 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 01 Jun 2025 06:16 AM IST
सार

समूचे उत्तर-पश्चिम और मध्य व पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक और आंधी-तूफान के साथ मानसून पूर्व बारिश हो रही है। यूपी सहित दिल्ली-एनसीआर में भी प्री मानसून के माहौल में बारिश-बूंदें पड़ रही हैं। 

विज्ञापन
Weather: Rain and landslides from mountains to plains... 31 dead, Delhi to receive showers
demo

विस्तार

देश में मौसम के मिजाज बदल गए हैं। समूचे उत्तर-पश्चिम और मध्य व पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक और आंधी-तूफान के साथ मानसून पूर्व बारिश हो रही है। दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में झमाझम मानसूनी वर्षा से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। यूपी सहित दिल्ली-एनसीआर में भी प्री मानसून के माहौल में बारिश-बूंदें पड़ रही हैं। 

विज्ञापन


विभिन्न राज्यों में भूस्खलन व वर्षा जनित हादसों में 31 लोगों की जान चली गई। इनमें पूर्वोत्तर में 26 हैं, जहां अरुणाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा नौ, असम में आठ, मिजोरम में छह, मेघालय में दो और नगालैंड में एक की मौत हुई है। इसके अलावा कर्नाटक व हिमाचल में दो-दो और उत्तराखंड में एक की जान गई है। लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। कई घर ढह गए हैं। हजारों लोगों को सुरक्षित शिविरों में ले जाना पड़ा है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन से ठप हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर राज्यों व प. बंगाल में रविवार को भी भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में चार जून तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 4 जून तक बारिश की संभावना संभावना जताई है। वहीं, रविवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटा की गति के साथ अस्थायी रूप से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच जाएंगी। 


जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर और रामबन समेत कई जिलों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है, वहीं उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरेज घाटी के तुलैल और राजदान टॉप इलाकों, दक्षिण कश्मीर के शोपियां में पीर की गली, श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर जोजिला दर्रे और ऊंचाई वाले कुछ अन्य इलाकों में बर्फबारी हुई। इससे तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली है, लेकिन दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed