फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Delhi Today: Air Pollution in Delhi NCR Rain Alert IMD Updates

Delhi Weather : एनसीआर में दिल्ली सबसे ज्यादा प्रदूषित, आज बारिश के आसार, सुबह से छाए हैं बादल

Mon, 27 Nov 2023 12:17 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 27 Nov 2023 12:17 AM IST
सार

Weather Today Delhi : विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम सर्द होने के कारण प्रदूषण के कण वातावरण में फैल नहीं पाए। पूर्वानुमान है कि आज हवा की गति 4-16 किमी प्रति घंटे रह सकती है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं।और कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

विज्ञापन
Weather Delhi Today: Air Pollution in Delhi NCR Rain Alert IMD Updates
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसमी बदलाव के बाद दिल्ली की हवा फिर से गंभीर हो गई है। रविवार को एनसीआर में दिल्ली सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 400 के करीब दर्ज किया गया जो बेहद खराब है। शनिवार के मुकाबले वायु गुणवत्ता सूचकांक सात अंक ज्यादा है। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान का पूर्वानुमान है कि आज हवा की गति 4-16 किमी प्रति घंटे रह सकती है। कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं।

विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम सर्द होने के कारण प्रदूषण के कण वातावरण में फैल नहीं पाए। दिन में हल्की धूप जरूर खिली, लेकिन शाम ढलते हल्की ठंड ने प्रदूषण के स्तर को बढ़ा दिया। उम्मीद की जा रही है सोमवार को मौसम में बदलाव के बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इससे प्रदूषण में गिरावट हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक, रविवार को दिल्ली में मुख्य सतही हवा 08-04 किमी प्रति घंटे की गति से दक्षिण पूर्व व पूर्व दिशा से चली। सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहे। साथ ही धुंध से मौसम कुछ सर्द हुआ। मौसम में ठंडक के कारण स्थानीय प्रदूषण के कण आसमान में फैल नहीं पाए जिस कारण स्थिति खराब हुई। वहीं सोमवार को प्रमुख सतही हवाएं पूर्वोत्तर दिशा से आने की संभावना है। हवा की गति 4-16 किमी प्रति घंटे रह सकती है। सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 

विज्ञापन

बारिश के कारण तापमान में गिरावट के साथ प्रदूषण स्तर में सुधार की उम्मीद है। संस्थान के मुताबिक रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। सोमवार को भी स्थिति में ज्यादा सुधार की संभावना नहीं है। आशंका की जा रही है कि दिल्ली में अलग छह दिनों तक प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में रहने की आशंका है। 

आधी दिल्ली में गंभीर हुआ प्रदूषण स्तर 
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर के साथ लगभग आधे केंद्रों पर एक्यूआई गंभीर श्रेणी में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक आईटीओ पर 410, मंदिर मार्ग पर 407, पंजाबी बाग पर 442, नार्थ कैंपस में 419, नेहरू नगर में 430, पटपड़गंज में 436, अशोक विहार में 448, सोनिया विहार में 440, जहांगीरपुरी में 459, रोहिणी में 434, विवेक विहार में 450, ओखला में 410, वजीरपुर में 469, बवाना में 441, मुंडका में 435, आनंद विहार में 433 और बुराड़ी में 410 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed