फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather: It is raining continuously in Delhi-NCR since yesterday

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में कल से लगातार हो रही है बारिश, कहीं फुहार... तो कहीं मूसलाधार

Thu, 31 Jul 2025 07:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 31 Jul 2025 07:04 AM IST
सार

दिल्ली में अगले पांच दिनों तक बरसात का मौसम रहने वाला है। कल दोपहर से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर एनसीआर में अभी तक जारी है। सुबह जोरबाग इलाके में बारिश की खबर है। 
 

विज्ञापन
Weather: It is raining continuously in Delhi-NCR since yesterday
सुबह जनपथ का नजारा... - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में कल दोपहर से रुक-रुक कर बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह जारी है। दिन के बाद कल रात 10 बजे के बाद से शुरू हुई बारिश अभी तक जारी है। एनसीआर में जमकर बारिश हो रही है। इससे दो दिन की गर्मी और उमस कम हुई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक बारिश की बात कही है। 
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में रात भर बारिश रुक-रुक कर होती रही। लगातार बारिश के कारण अधिकांश सड़कों के किनारे पानी जमा हो गया है। इससे दिन निकलते ही सड़कों पर जाम की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज सुबह से जोरबाग, मिंटो रोड और कनॉट प्लेस इलाके में झमाझम बारिश की खबर है। नोएडा और आसपास के  इलाकों में भी बारिश चल रही है।
जमकर बरसे बदरा, उमस से मिली राहत
राजधानी में कल शाम 5 बजे जमकर बादल बरसे। इससे लोगों को उमस से राहत मिली। जगह-जगह लोग बारिश का आनंद लेते भी नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग मानक केंद्र में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए भी बारिश की संभावना जताई है। 5 अगस्त तक अधिकतम तापमान 33 से 35 के आसपास रहने का अनुमान है।



जानें पांच दिन कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली में फिर झमाझम बारिश वाला मौसम बन गया है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में चार अगस्त तक कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इस दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात की घटनाएं भी देखी जा सकती हैं।

 

जलभराव के विरोध में आप का प्रदर्शन

राजधानी में बारिश के दौरान हुए जलभराव के विरोध में आप ने बुधवार को सिविक सेंटर स्थित मेयर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान आप पार्षदों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एमसीडी को घेरा। उन्होंने सड़कें जलमग्न होने और गलियों में पानी भरने की स्थिति को एमसीडी की लापरवाही का नतीजा बताया।

पार्षदों ने कहा कि एमसीडी हर साल मानसून से पहले नालों की सफाई के बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन जमीनी हकीकत इससे ठीक उलट है। उन्होंने मेयर राजा इकबाल सिंह से तत्काल जलभराव से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य शुरू करने व ड्रेनेज सिस्टम की सफाई कराने की मांग की। वहीं, एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने मेयर को पत्र लिखकर जलभराव की स्थिति की ओर ध्यान आकृष्ट किया और समाधान के लिए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed