फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather in Delhi rain possiblity for three days temperature drop

Weather : दिल्ली में बदलने वाला है मौसम, आज रहेगी धुंध... आसमान में बादल; दो दिन बाद बरसेंगे बदरा

Mon, 24 Feb 2025 12:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 24 Feb 2025 12:20 AM IST
सार

रिज में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड और आया नगर में 26.7 व आया नगर में 26.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। 

विज्ञापन
Weather in Delhi rain possiblity for three days temperature drop
दिल्ली में होगी तीन दिन बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में आज सुबह धुंध की संभावना है। आसमान में आंशिक बादल भी छाए रहेंगे। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 27 व 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 26 फरवरी से तीन दिन तक हल्की बारिश होगी।

विज्ञापन

 

Trending Videos

सुबह-शाम लग रही ठंड
इधर, रविवार को आसमान साफ रहा। इससे सूरज की तपिश ने गर्मी का अहसास कराया। सुबह के समय हल्की ठंड रही, जबकि शाम को इसका अहसास कम हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 26.7 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिज में सबसे अधिक तापमान
रिज में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड और आया नगर में 26.7 व आया नगर में 26.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 10.3 डिग्री दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

कहां कितना तापमान
आया नगर में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रिज में 10.5 और लोधी रोड में 10.6 व पालम में 11.2 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed