फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather in Delhi is set to change over weekend; rain and cloudy skies are forecast

बदलने वाला है मौसम: बादल छाए रहेंगे, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की गति चल सकती है हवा

Wed, 07 Oct 2026 08:06 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 07 Oct 2026 08:06 PM IST
सार

दो दिन की तेज धूप के बाद सप्ताहांत पर मौसम करवट लेगा। 9 अक्तूबर शुक्रवार को आसमान में आंशिक बादल दिखेंगे। सुबह से दोपहर के बीच हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

विज्ञापन
Weather in Delhi is set to change over weekend; rain and cloudy skies are forecast
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन से तेज धूप और गर्मी झेल रही दिल्ली को वीकेंड पर कुछ राहत मिल सकती है। 9 अक्तूबर यानी शुक्रवार को राजधानी में मौसम करवट लेगा। आसमान में आंशिक रूप से बादल भी दिखेंगे, जिसके बीच से फूटती धूप की भी संभावना है। हालांकि बादलों और धूप के लुकाछिपी के कारण हल्की उमस या फिर सामान्य तापमान बना रह सकता है। वहीं, सुबह से दोपहर के बीच कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Trending Videos

बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति भी बन सकती है। कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यानी हाल के दिनों की तेज धूप और करीब 35-37 डिग्री तक पहुंच रहे तापमान के मुकाबले वीकेंड की शुरुआत कुछ नरम मौसम के साथ हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घूमने-फिरने वालों के लिए मौसम का मिला-जुला मूड
वीकेंड पर दिल्ली के पार्क, स्मारक और खुले में घूमने की योजना बना रहे लोगों के लिए सुबह का मौसम सुहावना हो सकता है, लेकिन बारिश और गरज-चमक का दौर अचानक आउटिंग का मजा बिगाड़ सकता है। खासकर सुबह से दोपहर के बीच खुले इलाकों में निकलने वालों को आसमान पर नजर रखनी होगी। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना सुबह से दोपहर तक बनी रहेगी।

विज्ञापन

इसके बाद मौसम में कुछ सुधार हो सकता है। उत्तर दिल्ली से शाहदरा तक सभी इलाके प्रभावित हो सकते हैं। उत्तर, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व, नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा में आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना है।

धूप से सीधे बादल-बारिश का बदलाव
पिछले दिनों दिल्ली में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहा है। आईएमडी के आंकड़ों में 5 अक्तूबर को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज हुआ था, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक था। अब 9 अक्तूबर को अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री रहने का अनुमान है।

तापमान के इन्ही गिरते अंकों का फायदा वीकेंड को खास बना सकता है। हालांकि उमस की भी संभावना है, ऐसे में सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी होता है क्योंकि इस दौरान शरीर का तापमान नियंत्रित रखने की प्रक्रिया प्रभावित होती है। ज्यादा पसीना आने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। बेहतर है कि इस वीकेंड पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी, छाछ और नींबू पानी पिएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed