फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   weather Heavy rains expected in UP, Delhi and Haryana, Meteorological Department issued warning

यूपी, दिल्ली और हरियाणा में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Tue, 11 Aug 2020 08:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Aug 2020 08:11 AM IST
विज्ञापन
weather Heavy rains expected in UP, Delhi and Haryana, Meteorological Department issued warning
फाइल फोटो - फोटो : social media
भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में कुछ घंटे तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई है। 
विज्ञापन


राजस्थान और पश्चिमी यूपी में गरज के बारिश होगी। पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान में 12 अगस्त तक जबकि गुजरात और मध्य प्रदेश में 14 अगस्त तक बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, कर्नाटक और केरल के तटीय हिस्सों में बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन


यूपी में बारिश की चेतावनी जारी  
यूपी के मौसम विभाग ने आज और कल प्रदेश में कई स्थानों पर गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने सोमवार को बताया कि प्रदेश के करीब से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन और मध्य प्रदेश के उतरी हिस्सों में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते प्रदेश में अगले 2 दिनों तक कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है, इसको लेकर चेतावनी जारी की गई है।     
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में आज-कल भारी बारिश की चेतावनी 
हरियाणा में सोमवार को मानसून पूरी तरह से छा गया है। अगले दो दिन मंगलवार और बुधवार को प्रदेश में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने मंगलवार को तीन जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में और बुधवार को 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश का दौर 14 अगस्त तक जारी रहेगा। 
 

तेज बारिश से शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप
फरीदाबाद में बारिश से एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, दूसरी तरफ ब्रेक डाउन और फाल्ट होने से शहर में बिजली आपूर्ति चरमरा गई। कई इलाकों में बारिश के दौरान गई बिजली सोमवार शाम तक सुचारु न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि निगम की तरफ से बिजली सप्लाई सुचारु करने की कोशिश चलती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed