फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Forecast Yellow alert for rain for tomorrow

Weather Forecast: दिल्ली में मौसम रहेगा सुहावना, आज के लिए बारिश का यलो अलर्ट; पढ़ें पूरा पूर्वानुमान

Tue, 03 Jun 2025 04:21 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 03 Jun 2025 04:21 AM IST
सार

सोमवार को दिन भर गर्मी रहने के बाद शाम को तेज धूल भरी आंधी आई। इससे कुछ इलाकों में बिजली गुल हो गई। पूरे इलाके में काले बादल छा गए।

विज्ञापन
Weather Forecast Yellow alert for rain for tomorrow
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में बीते कई दिनों की तरह मंगलवार को भी फिर आंधी तूफान का कहर दिखेगा। आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटा की गति के साथ अस्थायी रूप से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच जाएंगी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन

इसके अलावा, मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 4 जून को भी मौसम खराब रहेगा। इस दिन भी मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की है। दिल्ली में 4 जून को बादल छाए रहेंगे। इस दिन हल्की बारिश के साथ तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। हालांकि, इसको लेकर किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा देखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को दिन भर गर्मी रहने के बाद शाम को तेज धूल भरी आंधी आई। इससे कुछ इलाकों में बिजली गुल हो गई। पूरे इलाके में काले बादल छा गए। तेज हवा भी चली। इससे वातावरण ठंडा और खुशनुमा हो गया। धूल भरी आंधी के चलते दृश्यता कम हो गई। हालांकि, बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने दिन के समय इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ था। 

विज्ञापन

इससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 46 फीसदी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से 3.1 किमी और 7.6 किमी ऊपर बना हुआ है।

पालम व लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा
पालम व लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर में 35.4 और रिज में 34.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोधी रोड में 22.0, पालम में 22.3 और आया नगर में 24.0 डिग्री दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में कोरोना से चौथी मौत: 22 साल की लड़की ने तोड़ा दम, राजधानी में तेजी से फैल रहा कोविड; बरतें सावधानी

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed