फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Forecast There will be a drop in minimum temperature in Delhi-NCR today

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में ठंड अभी और ढहाएगी सितम, आज न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट

Thu, 11 Jan 2024 08:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 11 Jan 2024 08:24 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
Weather Forecast There will be a drop in minimum temperature in Delhi-NCR today
Weather Forecast - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। सर्दी की मार झेल रहे लोगों को धूप भी नसीब नहीं हो रही है। राजधानी के कई इलाकों में बुधवार को शीत दिवस (कोल्ड डे) दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन


पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से राजधानी में ठिठुरन बढ़ा रही है। राजधानी के कई इलाकों में बुधवार को शीत दिवस (कोल्ड डे) दर्ज किया गया। पहाड़ों से आने वाली सर्द हवा दिन में भी ठिठुरन बढ़ा रही है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा। उधर, अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा। सुबह से ही कोहरा छाया रहा। आसमान में बादल छाए रहे, इससे धूप भी अच्छे से नहीं खिली। दृश्यता घटने से लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ा है।
विज्ञापन


आया नगर रहा सबसे अधिक ठंडा इलाका
बुधवार को आया नगर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह अन्य इलाकों से सबसे ठंडा दर्ज किया गया। वहीं, लोधी रोड व रिज में 6.4 और पालम इलाके में 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, आया नगर में 15, लोधी रोड में 14.7, नरेला में 15.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। ऐसे में दोपहर में भी ठंड का अहसास बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बुधवार को तापमान
अधिकतम-15.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-7.1 डिग्री सेल्सियस

आने वाले दो दिन का तापमान जाने की संभावना
गुरुवार को तापमान
अधिकतम-17 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-6 डिग्री सेल्सियस

शुक्रवार को तापमान
अधिकतम-17 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-8 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed