फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Forecast Monsoon is kind to Delhi NCR

दिल्ली-NCR पर मानसून मेहरबान: उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों में बारिश ने डाली जान, कल भी वर्षा की संभावना

Wed, 16 Jul 2025 10:59 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 16 Jul 2025 10:59 PM IST
सार

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन
Weather Forecast Monsoon is kind to Delhi NCR
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून इस बार दिल्ली-एनसीआर पर खूब मेहरबान दिख रहा है। बुधवार को सुबह से आसमान में सूरज निकला रहा। ऐसे में दिल्लीवासियों ने उमस भरी गर्मी महसूस की। हालांकि, दोपहर होते ही आसमान में बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा, लेकिन बादलों का आना-जाना लगा रहा। ऐसे में बदरा जमकर बरसे। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान लोग बारिश का आनंद लेते दिखे।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग मानक वेधशाला में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लोधी रोड में 17.8, राजघाट में 7.5, आया नगर में 1.1, पालम में 0.8 और रिज में 0.2 बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 34 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 72 फीसदी रहा। वहीं, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफदरजंग में सबसे अधिक तापमान रहा
सफदरजंग में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड में 33.2, रिज में 33.4, पालम में 32.6, राजघाट में 33.1 और आया नगर में 33 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, पालम में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्रों के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोधी रोड में 25, आया नगर में 26.8, रिज में 26.1, सफदरजंग में 26.4, पालम में 24 और राजघाट में 26.8 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन

इस सप्ताह बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा कि आने वाले दिनों में 22 जुलाई तक दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं और बिजली गिरने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed