फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather forecast Delhi NCR Weather took turn light drizzle in some areas

Delhi-NCR Weather: मौसम ने ली करवट, कुछ इलाकों में बूंदाबांदी, जानें आज गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा मौसम

Thu, 26 Jan 2023 12:34 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 26 Jan 2023 12:34 AM IST
सार

आज का मौसम नर्म बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29 जनवरी को दिल्ली में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Weather forecast Delhi NCR Weather took turn light drizzle in some areas
कल दिल्ली में छाए रहे बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में मौसम ने करवट ले ली है। बुधवार को मौसम पूरी तरह से बदल गया। सुबह से आसमान में हल्के बादल थे जो दोपहर बाद पूरी तरह से छा गए। देर शाम कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इस कारण अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। दोपहर में चली तेज हवाओं ने ठंडक का अहसास कराया। 26 जनवरी को भी मौसम नर्म ही बने रहने की संभावना है। 

विज्ञापन

दिल्ली में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की कमी के कारण नवंबर व दिसंबर में बारिश नहीं हुई है। वहीं जनवरी में भी बारिश ना के बराबर ही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25 जनवरी शाम को व 29 जनवरी को दिल्ली में बारिश हो सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 19.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव के कारण गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

27 व 28 को न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इस कारण से एक बार फिर से ठिठुरन का अहसास होगा। इस दौरान तापमान 06 डिग्री तक रहने का अनुमान है। उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। गुरुवार को सुबह के समय हल्के कोहरे की भी संभावना है। दिल्ली के जाफरपुर इलाके में सबसे कम 16.6 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान दर्ज हुआ।

विज्ञापन

जबकि रिज इलाके में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुरूग्राम में अधिकतम तापमान 17.0 और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 18.8 और न्यूनतम तापमान 13.3 और नोएडा में अधिकतम तापमान 19.2 और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

पूर्वानुमान: आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्का कोहरे की संभावना।
अधिकतम तापमान: 19.3 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 10.6 डिग्री सेल्सियस
26 जनवरी को सूर्यास्त: शाम 5:55 मिनट
27 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7:12 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed