फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Delhi rainy season will return will rain on August 3 and 4 forecast of Meteorological Department

Weather Delhi: एक बार फिर लौटेगा बारिश का दौर, तीन और चार अगस्त को बरसेंगे बदरा, पढ़ें मौसम विभाग का अनुमान

Mon, 01 Aug 2022 10:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 01 Aug 2022 10:09 PM IST
सार

पांच अगस्त के बाद अधिकतम तापमान मेें एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होनी शुरू होगी और तापमान 35 डिग्री तक पहुंच जाएगा। राहत की बात यह है कि इस सप्ताह तक कभी-कभी हल्की बारिश होती रहेगी, इससे उमस और गर्मी का अहसास नहीं होगा।

विज्ञापन
Weather Delhi rainy season will return will rain on August 3 and 4 forecast of Meteorological Department
Delhi Weather Report - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कई दिन से रुक-रुककर हो रही हल्की बारिश के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है। इस कारण से न केवल गर्मी से राहत मिली है बल्कि पसीने छुड़ा रही उमस में भी कमी आई है। अब दिल्ली में तीन अगस्त से एक बार फिर बारिश का दौर लौटने की संभावना है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि तीन व चार अगस्त को मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। पांच अगस्त के बाद अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होनी शुरू होगी।

विज्ञापन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे तक 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक 7.5 मिमी बारिश स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, रिज में 3.1, लोदी रोड में 2.9 मिमी बारिश दर्ज हुई। विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी लगभग ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed