फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Delhi Chance of heavy rain Meteorological Department issues Orange Alert

Delhi Weather Update: नरम हुए गर्मी के तेवर, आज तेज बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Sun, 19 Jun 2022 12:06 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 19 Jun 2022 12:06 AM IST
सार

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश की संभावना जताई है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। 

विज्ञापन
Weather Delhi Chance of heavy rain Meteorological Department issues Orange Alert
दिल्ली में बारिश के बाद का नजारा - फोटो : शुभम बंसल

विस्तार

बीते ढाई महीने से गर्मी की मार झेल रही दिल्ली वासियों को इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से राहत मिली हुई है। इस कड़ी में शनिवार को भी गर्मी के तेवर ढीले रहे और अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस के साथ बीते पांच सालों में सबसे कम रहा। इससे पहले 2017 में सबसे कम 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज हवाओं के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। हालांकि, शुक्रवार देर रात ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में 13 मिमी बारिश का रिकॉर्ड है। सुबह से ही बादल छाए रहे और गर्मी से मिली राहत जारी। हालांकि, बीच-बीच में धूप और सूरज के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा, लेकिन गर्मी के तेवर नरम रहे। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से सात कम 32.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार मध्यम रही व नमी का स्तर 63 से 92 फीसदी तक पहुंचा। वहीं, दिल्ली के सभी मानक केंद्रों पर भी पारा 30 से 34 डिग्री सेल्सियस तक ही रहा।

विज्ञापन

आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश की संभावना जताई है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग ने इसके अगले दिन के लिए भी यलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अरब सागर से आ रही दक्षिण-पूर्वी  हवाओं के साथ प्री-मानसून की गतिविधियां सक्रिय हैं। इस वजह से इन दिनों रूक-रूक कर बारिश हो रही है, जिससे गर्मी के तेवर नरम बने हुए हैं। वहीं, दिल्ली में मानसून आगमन 27 से 29 जून तक हो सकता है। हालांकि, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।


 

  • अधिकतम तापमान- 32 डिग्री सेल्सियस 
  • न्यूनतम तापमान- 24 डिग्री सेल्सियस 
  • सूर्यास्त का समय:  7:22 बजे
  • सूर्योदय का समय: 5:24 बजे
सुबह से ही बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ तेज बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed