फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather changed in Delhi NCR, temperature dropped due to rain in many areas

Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम... कई इलाकों में तेज हवा और बूंदाबांदी से गिरा पारा

Thu, 27 Feb 2025 08:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 27 Feb 2025 08:22 AM IST
सार

जहां बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहा। सूरज की तपिश ने गर्मी का अहसास कराया। वहीं, गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबादी देखी गई। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।  

विज्ञापन
Weather changed in Delhi NCR, temperature dropped due to rain in many areas
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। गुरुवार सुबह दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबादी देखी गई। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कई दिनों से दिल्ली एनसीआर में मौसम गर्म होने लगा था, ऐसे में आज हुई बूंदाबांदी ने मौसम में ठंडक ला दी है। 

विज्ञापन


इससे पहले मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में गुरुवार के लिए आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने की आशंका जताई थी। इस दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया था। इसके चलते सुबह व शाम ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। वहीं, मौसम विभाग की माने तो 2 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।

विज्ञापन

गाजियाबाद में बूंदाबांदी, 4 डिग्री लुढ़का पारा 
गाजियाबाद में गुरुवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरावट के साथ 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री नीचे आकर 15 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह करीब 7:45 बजे गरज के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि, एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जिसके बाद गर्मी महसूस हुई। रात में भी लोगों को सर्दी का एहसास नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाये रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबादी भी हो सकती है। तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। उधर, बूंदाबांदी होने के बाद किसनेों ने भी राहत की सांस ली है। गेहूं की फसल के लिए यह बूंदाबांदी फायदेमंद बताई जा रही है।


बुधवार को सूरज की तपिश ने गर्मी का अहसास कराया
इधर, दिल्ली में बुधवार को आसमान साफ रहा। सूरज की तपिश ने गर्मी का अहसास कराया। सुबह के समय हल्की ठंड रही, जबकि शाम को लोगों को ठंड का कम अहसास हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 32.4 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में हवा में आर्द्रता का स्तर 86 और 39 फीसदी रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक के साथ 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। रिज में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर में 31.0 व लोधी रोड और पालम में 30.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, रिज व लोधी रोड में अन्य केंद्र के मुताबिक न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। यहां तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा। आया नगर 15.8 और पालम में 17.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed