{"_id":"59ff2fdc4f1c1b59678b9c46","slug":"we-should-lodge-report-against-producers-of-bigg-boss-said-national-akali-dal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस के निर्माताओं पर मुसीबत, अश्लीलता के कारण बंद हो सकता है शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिग बॉस के निर्माताओं पर मुसीबत, अश्लीलता के कारण बंद हो सकता है शो
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
bigg boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अश्लीलता का आरोप लगाते हुए टीवी शो ‘बिग बॉस’ को बंद कराने की मांग को लेकर नेशनल अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कीर्ति नगर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ‘बिग बॉस’ के निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग केंद्र सरकार से की।
विज्ञापन
प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने किया। कीर्ति नगर चौक पर प्रदर्शन में उन्होंने कहा कि बिग बॉस में अश्लीलता बढ़ती जा रही है। यह सभी मर्यादाओं को लांघ रहा है। परिवार के साथ बैठकर यह कार्यक्रम देखना मुश्किल है।
विज्ञापन
बच्चों पर इस कार्यक्रम का बहुत बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री से तुरंत हस्तक्षेप कर बिग बॉस को बंद कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से ही हम अपनी संस्कृति को बचा सकते है। पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन