फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   waterman rajendra singh says modi government lying on cleanliness of ganga

‘गंगा की अविरलता-निर्मलता पर झूठ बोल रही मोदी सरकार’

Wed, 14 Nov 2018 03:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Nov 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
waterman rajendra singh says modi government lying on cleanliness of ganga
राजेंद्र सिंह का स्वागत करते गंगा सद्भावना यात्रा के राम धीरज सिंह व अन्य - फोटो : अमर उजाला

जलपुरुष के नाम से मशहूर राजेंद्र सिंह ने गंगा की अविरलता व निर्मलता के मामले में केंद्र सरकार झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गरमी के मौसम में नदी के मूल प्रवाह का सिर्फ 20 फीसदी प्रवाह की बात सरकार मान रही है। सिंह ने चेतावनी दी कि बिना गंगा की अविरलता व निर्मलता के उनकी गंगा सद्भावना यात्रा नहीं थमेगी।

विज्ञापन


राजेंद्र सिंह ने मंगलवार को एनडी तिवारी भवन में कहा कि गंगा की अविरलता व निर्मलता के लिए स्वामी सानंद से अपने प्राण त्याग दिए। उनकी मूल मांग गंगा एक्ट बनाने के साथ अलकनंदा व मंदाकिनी पर बांधों को रोके जाने की थी।
विज्ञापन


स्वामी सानंद की मौत के बाद सरकार दावा कर रही है कि उसने 80 फीसदी मांग मान ली हैं। जबकि सरकारी अधिसूचना में एक भी मांग पूरी नहीं कई गई है।      राजेंद्र सिंह के मुताबिक सरकार गरमी के मौसम में नदी के मूल प्रवाह का सिर्फ 20 फीसदी प्रवाह की बात कर रही  है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि ए क्लास की नदी का प्रवाह पूरे साल 62 फीसदी, बी क्लास का 40 फीसदी व सी क्लास का 30 फीसदी होना चाहिए। इस हिसाब से सरकार गंगा नदी को डी क्लास का मानकर चल रही है। उन्होंने हैरानी जताई कि यह काम सरकार बगैर नदी की श्रेणी तय किए कर रही है।


इस स्तर पर गंगा नदी 17 रोगाणुओं को नष्ट करने का अपना मूल गुण ही खो देगी। सिंह ने चेतावनी दी है कि अभी वह गंगा सद्भावना यात्रा निकाल रहे हैं। इस दौरान गंगा के सवालों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसकी समाप्ति अगले साल 12 जनवरी को गंगा सागर पर होगी। तब तक सरकार ने स्वामी सानंद के मूल मांगों को पूरा नहीं किया तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन का एलान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed