{"_id":"6854ad946ba73219b70d28d8","slug":"waterlogging-occurs-at-71-places-in-the-capital-meeting-today-to-review-the-arrangements-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: राजधानी में 71 जगहों पर होता है जलभराव, इंतजाम परखने के लिए बैठक आज; उपायों पर होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: राजधानी में 71 जगहों पर होता है जलभराव, इंतजाम परखने के लिए बैठक आज; उपायों पर होगा मंथन
Fri, 20 Jun 2025 06:08 AM IST
विजय पुंडीर
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 20 Jun 2025 06:08 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बैठक सुबह 11 बजे दिल्ली सचिवालय में बुलाई गई है। पिछले वर्षों के अनुभव व जलभराव को देखते हुए जलभराव वाली 71 जगहों की पहचान की गई है।
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश के कारण जलभराव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में 71 जगहों पर बड़े पैमाने पर जलभराव होता है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) व ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त सर्वे में इन जगहों का पता चला है। दिल्ली में अगले सप्ताह मानसून दस्तक दे सकता है। ऐसे में इंतजाम परखने के लिए पीडब्ल्यूडी के उप सचिव एमके निखिल की ओर से लेटर जारी कर शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बैठक सुबह 11 बजे दिल्ली सचिवालय में बुलाई गई है। इसमें शामिल होने के लिए निगम आयुक्त, सिचाईं विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, जल बोर्ड के सीईओ, डीयूएसआईबी के सीईओ, ट्रैफिक पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त, डीएसआईआईडीसी के प्रबंधक निदेशक, डीएमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर, एनटीपीसी के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर, एनएचएआई के प्रादेशिक अधिकारी और पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर इन चीफ आदि को बैठक में बुलाया गया है।
विज्ञापन
पिछले वर्षों के अनुभव व जलभराव को देखते हुए जलभराव वाली 71 जगहों की पहचान की गई है। बैठक में इन जगहों पर जलभराव क्यों होता है व कितने समय से हो रहा है। मानसून के देखते हुए क्या कदम उठाए जा सकते हैं आदि पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
जलभराव की कुछ प्रमुख जगह
बुलेवर्ड रोड, बाहरी रिंग रोड़-मधुबन चौक, न्यू रोहतक रोड, एसपी मार्ग, विकास मार्ग, भैरो मार्ग-अंडरपास, बीएसजैड मार्ग-आईटीओ, रिंग रोड-महारानी बाग, पूरा रोहतक रोड, आईपी मार्ग, रिंग रोड-सलीमगढ़ बाइपास, अगस्त क्रांति मार्ग, बारापूला रोड, लाला लाजपत राय मार्ग, मथुरा रोड, बीआरटी रोड, मिंटो रोड।
ये कदम उठाए जाएंगे
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पानी को निकालने के लिए पंप निकाले जाएंगे, जहां ज्यादा समस्या है वहां स्थायी तौर पर पंप लगेंगे। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखेगी। ये भी देखा जाएगा कि कहां-कहां ट्रैफिककर्मियों को तैनात किया जाएगा। जहां जरूरत पड़ेगी, वहां ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। - दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक पुलिस