फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Waterlogging in Maujpur due to sewer overflow

Delhi NCR News: मौजपुर में सीवर ओवरफ्लो से जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। मौजपुर की गलियों में सीवर ओवरफ्लो के कारण गंदा पानी जमा हो गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। ठहरे हुए पानी से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

लंबे समय तक पानी की निकासी नहीं होने से जलभराव के हालात बने हुए हैं। गंदा पानी गलियों में फैलने से आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। जमे हुए पानी से दुर्गंध उठ रही है और मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। स्थानीय निवासी गौरव ने बताया कि यह समस्या आम बात है। आए दिन सीवर ओवरफ्लो होता रहता है। उन्होंने संबंधित विभाग से सीवर की सफाई कराकर पानी की निकासी सुनिश्चित करने की मांग की है। इससे लोगों को राहत मिलेगी और बीमारियों के खतरे को रोका जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed