{"_id":"697a22daafec83c70304fafb","slug":"waterlogging-encroachment-and-traffic-jams-during-the-rains-have-worsened-the-problems-at-mother-dairy-road-market-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-121862-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बारिश में जलभराव, अतिक्रमण और जाम ने बढ़ाई मदर डेयरी रोड बाजार की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बारिश में जलभराव, अतिक्रमण और जाम ने बढ़ाई मदर डेयरी रोड बाजार की मुश्किलें
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने बताईं अपनी समस्याएं कहा-नहीं होती सीवरेज की सफाई
प्रशासन और नेताओं पर भी अनदेखी का लगाया आरोप, कहा-कोई नहीं सुध लेता हमारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली।
लक्ष्मी नगर स्थित मदर डेयरी रोड के व्यापारी अतिक्रमण, जाम और सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। उनका आरोप है कि इलाके में सीवरेज की सफाई नहीं होने से इलाके में बारिश के दिनों में जलभराव होता है। व्यापारियों का आरोप है कि इन तमाम समस्याओं को लेकर स्थानीय प्रशासन से शिकायत की गई है, लेकिन उनकी समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधि भी उनकी सुध नहीं ले रहे हैं।
बुधवार को को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने बताया कि बाजार के आसपास ई-रिक्शा चालकों, ऑटो रिक्शा चालकों और रेहड़ी-पटरी वालों ने कब्जा किया है। इससे बाजार की सड़क संकरी हो गई हैं, इससे इलाके में जाम लग जाता है। स्थिति यह है कि कई बार गाड़ियां इलाके से रेंगते हुए गुजरती हैं, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसके अलावा बाजार में शौचालय की व्यवस्था नहीं है। व्यापारियों को ग्राहकों को शौच जाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बाजार में जो शौचालय बने हैं, वे बदहाल हैं, शौचालय की सफाई नहीं होती है। साथ ही, बाजार में जो सीवर की पाइपलाइन है, वो बहुत पुरानी हो चुकी है। सीवर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। ऐसे में लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं, व्यापारियों ने आरोप लगाया कि इलाके में कई जगहों पर शराब की दुकानें खुल गई हैं, जिससे लोग खुले में नशा करते हैं, और दुकान के सामने हंगामा करते हैं। यही नहीं, उनका आरोप है कि इलाके में पुलिस की गश्त न होने से बदमाश चोरी, लूट और झपटमारी जैसे वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
व्यापारियों से बातचीतः
लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के आसपास ई-रिक्शा चालकों, ऑटो चालकों और रेहड़ी पटरी वालों ने कब्जा किया है। इस वजह से सड़क पर जाम लग जाता है। ऐसे में लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
- अशोक कुमार, व्यापारी
बाजार में लगे सीवर पुराने हैं। उनमें गाद जमी हुई है, जिसकी सफाई नहीं हो रही है। ऐसे में बारिश के दिनों में सड़कों पर जलभराव हो जाता है। यहां तक कि दुकान में पानी घुस जाता है।
- रवि दत्त त्यागी, व्यापारी।
सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े रहते हैं, जिसकी वजह से सड़क छोटी हो गई है। सड़क का चौड़ीकरण बेहद जरूरी है। इसके अलावा कई जगहों से सड़क की हालत जर्जर हो चुकी है।
- अमृत नाथ शुक्ला, व्यापारी।
बाजार में बने पेशाब घर और बाथरूम की हालत बेहद खराब हैं। इसकी सफाई नहीं होती है, जिसकी वजह से इसमें से दुर्गंध आती है। ऐसे में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
- लक्ष्मी त्यागी, व्यापारी।