{"_id":"61c7456061e68c5f1438e919","slug":"water-supply-affected-in-these-areas-of-delhi-on-monday-jal-board-issued-helpline-numbers-to-get-tankers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्याप्त मात्रा में कर लें भंडारण: दिल्ली के इन इलाकों में कल नहीं आएगा पानी, टैंकर मंगवाने के लिए डायल करें ये नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्याप्त मात्रा में कर लें भंडारण: दिल्ली के इन इलाकों में कल नहीं आएगा पानी, टैंकर मंगवाने के लिए डायल करें ये नंबर
Sun, 26 Dec 2021 03:42 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 26 Dec 2021 03:42 AM IST
सार
जल बोर्ड ने कहा है कि प्रभावित इलाकों के लिए पानी के टैंकर उपलब्ध होंगे और जरूरत पड़ने पर लोग इन नंबरों 1916, 1800117118, सेंट्रल कंट्रोल रुम, गिरी नगर- 2647320, 26449877, ग्रेटर कैलाश- 29234746, 29234747, मंडावली-22727812, जागृति-22374834/22374237 पर कॉल कर टैंकर मंगा सकते हैं।
विज्ञापन
पानी की किल्लत
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली के कुछ इलाकों में सोमवार को जल आपूर्ति बाधित रहेगी। शनिवार को दिल्ली जल बोर्ड ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भूमिगत जलाशयों और पंपिंग स्टेशनों की सालाना होने वाली सफाई के कारण आगामी 27 दिसंबर को कुछ पॉश इलाकों समेत कई इलाकों में पानी आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने इन इलाकों के निवासियों को सलाह दी है कि पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण पहले ही कर लें।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एलआईजी डीडीए फ्लैट कालकाजी, पंचशील एंक्लेव, सत्या निकेतन एरिया, नेहरू अपार्टमेंट, 124 एलआईजी फ्लैट पॉक्ट-4 मयूर विहार फेस-1, मयूर विहार पॉकेट ए,बी,सी और डी के साथ साथ नई दिल्ली के विनय मार्ग, अकबर रोड, सरोजिनी नगर, लक्ष्मीबाई नगर, अशोका होटल, अकबर होटल, नेहरू पार्क, चाणक्यपुरी, तीन मूर्ति, एम्बेसीज, शांति पथ, सफदरजंग, रेस कोर्स, मौलाना आजाद रोड, सुजान सिंह पार्क और संसद भवन लाइब्रेरी में जलापूर्ति प्रभावित होगी।
विज्ञापन
जल बोर्ड ने कहा है कि प्रभावित इलाकों के लिए पानी के टैंकर उपलब्ध होंगे और जरूरत पड़ने पर लोग इन नंबरों 1916, 1800117118, सेंट्रल कंट्रोल रुम, गिरी नगर- 2647320, 26449877, ग्रेटर कैलाश- 29234746, 29234747, मंडावली-22727812, जागृति-22374834/22374237 पर कॉल कर टैंकर मंगा सकते हैं।
विज्ञापन