फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Water shortage in gurgaon

गर्मी में पानी को तरस रहे DLF निवासी

Sat, 03 May 2014 01:24 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 03 May 2014 01:24 PM IST
विज्ञापन
Water shortage in gurgaon

गुड़गांव में तीन दिनों से डीएलएफ में रहने वालों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन


इसका कारण सेक्टर 16 बूस्टिंग स्टेशन की पाइप लाइन टूटना बताया जा रहा है। पानी उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण डीएलएफ प्रबंधन से लोग नाराज हैं।

डीएलएफ फेस वन से फेस चार तक में तकरीबन दो लाख लोग रहते हैं। सिग्नेचर टावर के पास हुडा की पाइप लाइन फटने के कारण यहां के लोगों को पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

इसे ठीक करने के दो बार प्रयास भी किए गए, मगर कामयाबी नहीं मिल पाई । उधर, डीएलएफ प्रबंधन का कहना है कि हुडा से पानी नहीं मिल पाने के कारण समस्या आ रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गुड़गांव से आगे अब मानेसर तक दौड़ेगी मेट्रो!
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, बोरवेल का पानी टैंकर के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। बता दें कि डीएलएफ अपने रेजीडेंट से 90 पैसे प्रतिवर्ग मीटर की दर से हर माह पानी का पैसा वसूलता है।


डीएलएफ के जीएम हुडा से पानी नहीं मिलने के कारण समस्या पैदा हुई है। बोरबेल से आवश्यकता के अनुसार रहने वाले लोगों को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

गुड़गांव सिटीजन काउंसिल के आरएस राठी ने बताया कि डीएलएफ द्वारा अब तक रेजीडेंट को पानी उपलब्ध कराने का कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया है। हुडा की पाइप लाइन टूट जाती है तो उसके बाद क्या होना चाहिए इस बात की जिम्मेवारी डीएलएफ की नहीं है क्या।

हुडा के एसई एके गुप्ता ने इस बाबत पूछने पर बताया कि पाइप लाइन ठीक हो गई है। शुक्रवार की देर रात तक पानी पर्याप्त मात्रा में पहुंच जाएगा। तीन दिन से खाली पड़ी लाइन व पानी के टैंक को पूरा होने में थोड़ा समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed