{"_id":"5d09a8318ebc3e22fb5abcad","slug":"water-atm-is-not-working-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: वाटर एटीएम पर विज्ञापन देखिए, पानी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: वाटर एटीएम पर विज्ञापन देखिए, पानी नहीं
Wed, 19 Jun 2019 08:47 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 19 Jun 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
वाटर एटीएम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की ओर से शहर में लगाए जा रहे वाटर एटीएम सिर्फ विज्ञापन का केंद्र बनकर रह गए हैं। वाटर एटीएम से लोगों को पानी तक नहीं मिल पाता है। इन पर सुंदर-सुंदर विज्ञापन जरूर देखने को मिल जाएंगे। नगर निगम का गर्मी के मौसम से पहले शहर में करीब 48 जगहों पर वाटर एटीएम लगाने का दावा फेल हो गया है। निगम की ओर से चयनित 48 जगहों पर वाटर अभी तक शुरू नहीं हो पाए हैं। इस कारण राहगीरों को पीने के पानी को लेकर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल, हरियाणा सरकार की वाटर एटीएम पॉलिसी के अनुसार नगर निगम की ओर से शहर में 48 वाटर एटीएम मशीनें लगनी थी। लेकिन नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह वाटर एटीएम तय समय में शुरू नहीं हो पाए हैं। हालांकि नगर निगम ने इन जगहों पर वाटर एटीएम के ढांचे जरूर खड़े कर दिए हैं। जिन जगहों पर वाटर एटीएम लगे हैं उन जगहों पर एटीएम की मशीनें काम ही नहीं कर रही है।
इन जगहों पर कंपनी ने अपने कर्मचारी लगा रखें हैं जो पाइप से लोगों पानी देते हैं। वहीं दूसरी ओर वाटर एटीएम लगाने वाली एजेंसी ने पीने के पानी की सुविधा देने से पहले ही विज्ञापन लगवाकर अपनी जेब भरनी जरूर शुरू कर दी है। कंपनी ने सभी वाटर एटीएम के ढांचों के ऊपर विज्ञापन लगा दिए हैं। वाटर एटीएम देखकर लोग पानी लेने पहुंचते हैं तो लोगों को यहां पीने का पानी नहीं मिल रहा है। विज्ञापन देखकर लोग वापस लौट जाते हैं।