'मोदी की नीतियों की वजह से हुआ आतंकी हमला'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता राजबब्बर ने पंजाब में आतंकी हमले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।
यूथ कांग्रेस के सफदरजंग रोड पर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन और प्रधानमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में राजबब्बर ने कहा कि पंजाब की तरफ आतंकवाद ने फिर रुख किया है।
प्रधानमंत्री की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने रोजाना परिधान बदलने वाला परिधान मंत्री करार दिया। इस बीच यूथ कांग्रेस प्रदर्शनकारियों ने सिर में काली पट्टी और काला कपड़ा पहनकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
'सीना 5.6 इंच का नहीं सेंटीमीटर का रह जाएगा'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका, फिर गिरफ्तारी दी। इससे पहले आईवाईसी के कार्यकर्ता सुषमा स्वराज के घर पर प्रदर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन अंतिम समय में प्रधानमंत्री के घेराव का फैसला किया।
राजबब्बर ने कहा कि कुर्बानी देकर पंजाब में शांति लाई गई थी। जो चौकीदार आतंकी हमलों के लिए दोषी देश के साथ हाथ बढ़ाने की बात करता है, ऐसे चौकीदार को कोठी से बाहर निकाल देना चाहिए।
पुलिस वालों से कहा कि जो चौकीदार देश की हिफाजत नहीं कर सकता, उसकी सुरक्षा में क्यों लगे हैं। राजबब्बर ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने तो 56 इंच की छाती को घटकर 5.6 इंच रहने की बात की है।
मैं कहता हूं, यही हालात रहे तो यह छाती 5.6 सेंटीमीटर की रह जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के इस्तीफे की भी मांग की।