{"_id":"a01530258c24c9d0f0b758cd301ff6fd","slug":"was-going-to-tuition-18-year-old-did-not-return-back-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन पढ़ने गई थी 18 वर्षीय युवती वापस नहीं लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूशन पढ़ने गई थी 18 वर्षीय युवती वापस नहीं लौटी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 26 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली 18 वर्षीय छात्रा नहीं लौटी। युवती के पिता ने नाबालिग सहपाठी और उसके साथियों पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए सेक्टर सात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सेक्टर सात थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती बृहस्पतिवार की दोपहर घर वालों को बिना बताए अपने नाबालिग दोस्त और पांच छह सहपाठियों के साथ मूवी देखने गई थी। लौटते समय युवती के परिजनों ने उसे लड़कों के साथ टॉकीज से निकलते देख लिया।
विज्ञापन
घर पहुंचने पर परिजनों ने उसे डांटा फटकारा। इसके बाद युवती ट्यूशन पढ़ने चली गई। यहां युवती का दोस्त भी ट्यूशन पढ़ने आया था। इसकी जानकारी होने पर युवती के परिजन ट्यूशन सेंटर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक यहां दोनों पक्षों के बीच वाद-विवाद हुआ। इसके बाद परिजन घर वापस आ गए।
विज्ञापन
युवती भी अपनी स्कूटी लेकर घर जाने की बात कह ट्यूशन से निकल गई लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। आरोपी छात्र भी इसके बाद से गायब है और दोनों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ बता रहे हैं। एसएचओ सेक्टर सात ने बताया कि आरोपी किशोर और युवती की तलाश का प्रयास किया जा रहा है।