{"_id":"ab0dd07da415ed0fd31714bd9798354b","slug":"wage-settlement-omax-on-strike-in-all-plants-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेज सेटेलमेंट को लेकर ओमेक्स के सभी प्लांटों में हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेज सेटेलमेंट को लेकर ओमेक्स के सभी प्लांटों में हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 21 Nov 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के वेज सेटेलमेंट मामले को लेकर ओमेक्स के धारूहेड़ा प्लांट में बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने हड़ताल की घोषणा कर दी। इसके कुछ ही देर बाद गुड़गांव के तीनों ओमेक्स प्लांटों आईएमटी, बिनौला और सिधरावली में भी श्रमिकों ने टूल डाउन कर दिया।
विज्ञापन
सभी कर्मचारी प्लांटों के अंदर बैठे हैं। श्रमिकों का आरोप है कि प्रबंधन उन्हें लगातार प्रताड़ित करने के साथ-साथ अनावश्यक दबाव भी बना रहा है। हिंद मजदूर सभा ने मामले को जल्द नहीं सुलझने की स्थिति में गुड़गांव, बावल और धारूहेड़ा के उन सभी प्लांटों में हड़ताल करने की धमकी दी है जहां पर उसकी यूनियनें हैं।
विज्ञापन
ओमेक्स के सभी प्लांटों में हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) की यूनियनें हैं। यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि नियम के अनुसार हर तीन वर्ष बाद कंपनी में वेज सेटेलमेंट होता है। यह अवधि अप्रैल में पूरी हो गई थी। इसके बावजूद प्रबंधन ने धारूहेड़ा प्लांट में इसे लागू नहीं किया।
विज्ञापन
जब श्रमिकों ने इस मामले पर अपनी आवाज बुलंद की तो उन्हें प्रबंधन परेशान करने लगा। बेसिक सैलरी को लेकर भी विवाद है। हिंद मजदूर सभा गुड़गांव के सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि धारूहेड़ा प्लांट के मामलेे को लेकर असंतोष चल ही रहा था कि अन्य प्लांटों में प्रबंधन ने डराने धमकाने की नीति शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि गुड़गांव के सभी प्लांटों के श्रमिक नेताओं को ओमेक्स प्रबंधन ने नोटिस जारी कर दिया है। जिसमें उनके कंपनी से बाहर जाने पर और लोगाें से मिलने-जुलने पर भी शिकंजा कसने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन यूनियन को कमजोर करना चाहती है। इसी कारण गुड़गांव के ओमेक्स प्लांटों में भी श्रमिकों ने टूल डाउन कर दिया है। श्रमिकों से बिना पेमेंट ओवर टाइम कराने और ड्यूटी की अवधि बढ़ाने को लेकर भी आक्रोश है।
"धारूहेड़ा प्लांट में वेज सेटेलमेंट को ओमेक्स प्रबंधन सात महीने से लटका रखा है। जब इसके लिए उन्होंने आवाज उठाया तो उन्हें परेशान किया जा रहा है। साथ ही साथ अन्य प्लांटों के यूनियन लीडराें पर तमाम प्रकार की बंदिश लगाने की प्रबंधन कोशिश कर रहा है। इसके लिए यूनियन पदाधिकारियों को नोटिस जारी की गई है। इन्हीं मुद्दों को लेकर ओमेक्स के सभी प्लांटों में टूल डाउन कर दिया गया है। अगर प्रबंधन, श्रम विभाग और सरकार इसका समाधान नहीं करती है तो एचएमएस यूनियन वाले सभी प्लांटों में हड़ताल कर दिया जाएगा।"
-सुरेंद्र लाल, प्रदेश महासचिव हिंद मजदूर सभा