फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Voting tau is hot trend in gurgaon

गुड़गांव में वोटिंग ताऊ ने किया जागरूक

Wed, 09 Apr 2014 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 09 Apr 2014 06:08 PM IST
विज्ञापन
Voting tau is hot trend in gurgaon

‘आओ करें मतदान की चोट, और मिटाएं लोकतंत्र में खोट’। यह संदेश बुधवार को वोटिंग ताऊ ने जिला गुड़गांव में लोगों को अपने मताधिकार के प्रयोग संबंधी जानकारी देते हुए दिया।

विज्ञापन


वोटिंग ताऊ ने आज इफ्को चौक, राजीव चौक, सदर बाजार, शीतला कॉलोनी, रेलवे स्टेशन और बस-स्टैंड पर जाकर लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने संबंधी आवश्यक जानकारी दी।
विज्ञापन


वोटिंग ताऊ ने कहा कि 10 अप्रैल को लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है जब हम सब मिलकर लोकतंत्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि यह हम सबकी सांझी जिम्मेदारी है कि हम सभी अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक ऐसे उम्मीदवार का चयन करें जो राष्ट्र को तरक्की की ओर ले जाए व जमीनी हकीकत को समझते हुए हमारी समस्याओं को जड़ से उखाड़ फेंके।gurgaon voting tau
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कल हम सभी को बिना किसी के प्रभाव व लालच, धर्म, जाति व संप्रदाय के भेद से ऊपर होकर अपने मतदान का प्रयोग करना है। उन्होंने कहा कि यह मौका हम सभी को पूरे पांच साल बाद मिला है इसलिए हम सभी को इस मौके का पूरा लाभ उठाना है। हमें इस बात का गर्व होना चाहिए कि हम सभी को लोकतंत्र के पर्व में शामिल होने का मौका मिल रहा है।


एकल सेवा केंद्र रहेगा बंद
गुड़गांव उत्तरी के उपमंडल अधिकारी ने बताया कि ई-दिशा एकल सेवा केंद्र, गुड़गांव में चुनावी कार्य के चलते बृहस्पतिवार को कार्यालय बंद रहेगा। जिस दौरान ड्राइविंग लाइसेंस व गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन का कार्य बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed