फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vishwa Hindu Parishad claims Qutub Minar is vishnu stambh Vinod Bansal said Hindus should be allowed to worship in Qutub Minar

विश्व हिंदू परिषद का दावा: कुतुब मीनार है 'विष्णु स्तंभ', विनोद बंसल बोले- हिंदुओं को दी जाए मीनार में पूजा की अनुमति

Sun, 10 Apr 2022 05:54 PM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 10 Apr 2022 05:54 PM IST
सार

विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि कुतुब मीनार पहले 'विष्णु स्तंभ' था। जिसका निर्माण में 27 हिंदू-जैन मंदिरों को तोड़कर प्राप्त सामग्री से किया गया था।

विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad claims Qutub Minar is vishnu stambh Vinod Bansal said Hindus should be allowed to worship in Qutub Minar
कुतुब मीनार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद(विहिप) ने दावा किया है कि कुतुब मीनार पहले 'विष्णु स्तंभ' था। मीनार का निर्माण 27 हिंदू-जैन मंदिरों को तोड़कर प्राप्त सामग्री से किया गया था। हिंदू समुदाय को परेशान करने के लिए इसका निर्माण किया गया। विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि हम मांग करते हैं कि उन सभी 27 मंदिरों का पुनर्निर्माण किया जाए, जिन्हें पूर्व में गिराया गया था। इसके साथ ही हिंदुओं को कुतुब मीनार में पूजा करने की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन

पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय भी उठा चुके हैं सवाल

इससे पहले पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने कुतुब मीनार परिसर में एक जगह भगवान गणेश की उल्टी प्रतिमा और एक जगह उनकी प्रतिमा को पिंजरे में बंद कर हिंदू भावनाओं को अपमानित करने का आरोप लगाया था। उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के महानिदेशक को पत्र लिख कर इन प्रतिमाओं को राष्ट्रीय संग्रहालय में रखवाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिमाओं की फोटो एएसआई के महानिदेशक को भेजी
25 मार्च को लिखे पत्र में कहा कि अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान उन्हें बुद्धिजीवियों, प्रतिनिधिमंडलों से जूते उतारने की जगह गणेश की उल्टी प्रतिमा रखने और एक जगह पर पिंजरे में बंद रखने की शिकायत मिली। इसे भारत के संविधान की समानता और न्याय की मूल भावना के खिलाफ बताते हुए उन्होंने लिखा कि इन प्रतिमाओं को सम्मान के साथ राष्ट्रीय संग्रहालय में रखा जा सकता है। पत्र के साथ उन्होंने दोनों प्रतिमाओं की फोटो भी एएसआई के महानिदेशक को भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed