फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Virendra Sehwag may be the Congress candidate

सहवाग ने कांग्रेस से चुनाव लड़ने का ऑफर ठुकराया

Thu, 20 Mar 2014 03:29 PM IST
Updated Thu, 20 Mar 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
Virendra Sehwag may be the Congress candidate

नजफगढ़ के सुल्तान के नाम से मशहूर वीरेंद्र सहवाग ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। हालांकि वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि मुझे दक्षिण दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली से टिकट का ऑफर मिला था। लेकिन मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता। मैं आईपीएल और क्रिकेट खेलना चाहता हूं।

विज्ञापन


क्रिकेट में अपने बुरे फॉर्म से गुजर रहे वीरेंद्र सहवाग को कांग्रेस की ओर टिकट देने पर चर्चा हुई थी। सहवाग के मना करने के बाद कांग्रेस को अब कोई दूसरा कैंडिडेट ढूंढना होगा। हालांकि अभी ये कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस, सहवाग को चुनाव लड़ने के लिए मनाएगी।

विज्ञापन

धाकड़ बल्लेबाज को कांग्रेस बनाना चाहती थी उम्मीदवार

Virendra Sehwag may be the Congress candidate

दिल्ली में हाथ की पकड़ ढीली होने से बचाने के लिए कांग्रेस क्रिकेट के रोमांच और पूर्वांचल के ग्लैमर का सहारा लेने का मन बना रही थी। पश्चिम दिल्ली और दक्षिण दिल्ली सीट पर पैराशूट प्रत्याशी को उतारने पर आलाकमान ने गंभीर मंथन के बाद यह फैसला लिया था।

कांग्रेस दक्षिण दिल्ली से विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को चुनाव मैदान में उतारना चाहती थी। इसके लिए बाकायदा सहवाग को मनाने की पूरी कोशिशें लगातार जारी हैं। इस सीट पर कांग्रेस का कोई प्रत्याशी विधानसभा का चुनाव नहीं जीत सका है।

दक्षिण दिल्ली से सांसद रमेश कुमार को पार्टी कमजोर प्रत्याशी मान रही है। विधानसभा चुनाव में दक्षिण दिल्ली के जिलाध्यक्ष होने के बावजूद पूर्व सांसद सज्जन कुमार के बेटे व सांसद रमेश कुमार के भतीजे जगप्रवेश जीत दर्ज नहीं कर सके थे।

बड़ा सवाल, आखिर सहवाग ही क्यों?

Virendra Sehwag may be the Congress candidate

दिग्गजों का मानना है कि इस सीट पर कांग्रेस की कमजोरी को दूर कर अगर कोई सीट बचा सकता है तो वह बड़ी शख्सियत ही हो सकती है। इसी का हवाला देकर टिकट पार्टी ने पुराने सिपाहियों को मैदान में उतारने की कोशिश नहीं की।

इस सीट पर जाट वोटर ज्यादा हैं, ऐसे में सहवाग को टिकट देना इसलिए भी फायदेमंद होगा क्योंकि वह खुद भी जाट हैं और क्रिकेटर के तौर पर दुनिया में उनका नाम है। इस सीट पर 5.29 फीसदी जाट वोटर हैं।

इससे पूर्व मोहम्मद कैफ को यूपी के फूलपुर तो मोहम्मद अजहररुद्दीन को राजस्थान से कांग्रेस ने सवाई माधोपुर से प्रत्याशी बनाया है। हालांकि इस सीट पर गुर्जर मतदाता 6 फीसदी से अधिक हैं। इस नाते गुर्जर नेता चतर सिंह का नाम भी पैनल में है।

विज्ञापन

शेखर सुमन व मनोज वाजपेयी भी हैं होड़ में

Virendra Sehwag may be the Congress candidate

पश्चिम दिल्ली सीट पर पूर्वांचल नेता महाबल मिश्रा सांसद हैं। इनका टिकट काटे जाने पर 8.57 फीसदी भागीदारी वाले जाट समुदाय के नाम पर रोहित चौधरी का नाम है।

लेकिन नए समीकरण में कांग्रेस ने भाजपा के मनोज तिवारी की काट में पूर्वांचल (भोजपुरी) ग्लैमरस चेहरे को उतारने पर भी मंथन कर रही है। इस सीट से शेखर सुमन के अलावा मनोज बाजपेयी और भोजपुरी अभिनेता कुणाल का नाम भी चर्चा में है।

उम्मीद जताई जा रही है कि बृहस्पतिवार देर रात तक दोनों सीट के प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed