फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Liquor Scam Case: BJP Leader Virendra Sachdeva Targets Arvind Kejriwal Over Excise Policy Case

Delhi Liquor Scam: वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल पर बोला हमला, कहा- बच्चों को राजनीति का टूल बना रहे CM

Fri, 03 Mar 2023 11:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 03 Mar 2023 11:52 AM IST
सार

Excise Policy Case Delhi: दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अफसोस है कि अरविंद केजरीवाल बच्चों को राजनीति का टूल बना रहे हैं। बच्चों को आगे करके भ्रष्टाचार को छिपा रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi Liquor Scam Case: BJP Leader Virendra Sachdeva Targets Arvind Kejriwal Over Excise Policy Case
वीरेंद्र सचदेवा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरा है। दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को लेकर केजरीवाल पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते। शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के नेता लिप्त हैं। इन्हें चैन से नहीं बैठने देंगे। जनता पूछ रही है कि शराब में कितनी दलाली खाई? इनके दो मंत्री जेल में हैं।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि भ्रष्टाचार की गंगा मुख्यमंत्री के घर और कार्यालय से निकल रही है। स्कूल मैनेजमेंट कमिटी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। अफसोस है कि अरविंद केजरीवाल बच्चों को राजनीति का टूल बना रहे हैं। बच्चों को आगे करके भ्रष्टाचार को छिपा रहे हैं। भाजपा शिक्षा मंत्री नहीं, शराब मंत्री पर अटैक कर रही है। दो प्यादों को शहीद करके केजरीवाल बचना चाहते हैं। घोटाले के सूत्रधार अरविंद केजरीवाल हैं। वो बचकर नहीं जा सकते।
विज्ञापन


छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही दिल्ली सरकार: प्रवीण शंकर कपूर
प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार पर स्कूल के छात्रों को राजनीतिक मोहरा बनाने का आरोप मढ़ा है। प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने बृहस्पतिवार को कहा कि ये खेद का विषय है कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद भी सरकार शिक्षा को लेकर राजनीति कर रही है। दिल्ली सरकार तीन मार्च को सुबह सरकारी स्कूलों में आई लव मनीष सिसोदिया कैंपेन चलाने जा रही है। स्कूल के बच्चों से सरकार ने सिसोदिया के लिए समर्थन जुटाने की तैयारी की है। स्कूल परिसर में यह अभियान निंदनीय है। इस कार्यक्रम को रद्द किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed