Delhi: वीरेंद्र सचदेवा बोले- दिल्ली के लोग 'आप' सरकार को कभी माफ नहीं करेंगे, इस मामले पर केजरीवाल पर बरसी BJP
सचदेवा ने कहा कि मयूर विहार में खुदाई का काम शनिवार देर शाम तक अधूरा था। किराड़ी में एक छठ घाट के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने के कारण वह पानी भरते ही टूट गया।
विस्तार
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को कहा कि दिल्ली सरकार छठ पूजा के लिए कई जगह घाट तैयार नहीं कर सकी। दिल्ली में बसे पूर्वाचल प्रवासियों के साथ 1000 अस्थायी घाट तैयार करने का वादा पूरा नहीं किया गया।
आगे सचदेवा ने कहा कि मयूर विहार में खुदाई का काम शनिवार देर शाम तक अधूरा था। किराड़ी में एक छठ घाट के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने के कारण वह पानी भरते ही टूट गया। बुराड़ी में प्रवासियों का सबसे बड़ा जमावड़ा है, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से दिल्ली सरकार ने यहां की इंद्रप्रस्थ छठ समिति के पारंपरिक घाट का आकार तीन चौथाई तक कम कर दिया है। इस उपेक्षा के लिए दिल्लीवासी आप सरकार को कभी माफ नहीं करेंगे।