फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Virat Kohli's flop show in Manchester Test, social media viral

'अनुष्का के राखी बांधने पर ही चलेंगे विराट'

Tue, 12 Aug 2014 01:38 AM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 01:38 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli's flop show in Manchester Test, social media viral

मैनचेस्टर में भारत पारी और 54 रनों से हार गया। इसके जिम्मेदार भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने मैनचेस्टर टेस्ट के दोनों पारियों लगातार दोयम दर्जे की बल्लेबाजी की।

विज्ञापन


उधर, हार के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय बल्लेबाजों को रक्षा बंधन से जोड़कर जमकर कमेंट किए जा रहे हैं। इसमें दिल्ली के धाड़क बल्लेबाज विराट कोहली के दोनों पारियों में फ्लॉप होने का कारण बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को माना जा रहा है और तरह-तरह के कमेंट लिखे जा रहे हैं।

विज्ञापन

'अनुष्का से राखी बंधवाओ'

Virat Kohli's flop show in Manchester Test, social media viral

पहली पारी में विराट कोहली शून्य पर आउट हो गए थे। दूसरी पारी में भी उन्होंने महज सात रन ही बनाए। इस पर सोशल मीडिया में एक शख्स ने लिखा कि 'जब तक अनुष्का शर्मा उन्हें राखी नहीं बांधेंगी, तब तक विराट का प्रदर्शन नहीं सुधरेगा'। किसी ने लिखा कि 'आज कल नेट प्रैक्टिस तो कहीं और चल रही है, तो प्रदर्शन कैसे ठीक रहे।'

वहीं, एक ने लिखा कि 'भाई बीसीसीआई वालों, प्लीज अनुष्का शर्मा को वापस बुला लो।' किसी ने तो अनुष्का से रिक्वेस्ट कर डाली कि 'अनुष्का प्लीज राखी बांध दो विराट को, वरना देश का बड़ा नुकसान हुआ जा रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed