फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Villagers in Parwana watched funeral of martyr Colonel Ashutosh Sharma through video calling slogans of Pakistan Murdabad

ग्रामीणों ने वीडियो कॉलिंग से देखा शहीद कर्नल आशुतोष का अंतिम संस्कार, लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे  

Tue, 05 May 2020 06:34 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 05 May 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
Villagers in Parwana watched funeral of martyr Colonel Ashutosh Sharma through video calling slogans of Pakistan Murdabad
हंदवाड़ा मुठभेड़ में शहीद कर्नल आशुतोष - फोटो : साकिब नबी

जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए कर्नल आशुतोष शर्मा का अंतिम संस्कार मंगलवार को जयपुर में हुआ। इधर, उनके पैतृक गांव में ग्रामीणों ने टीवी और वीडियो कॉलिंग जरिए इस मार्मिक दृश्य को देखा। इस दौरान ग्रामवासियों की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन


पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की नापाक हरकत को लेकर उनमें जबरदस्त गुस्सा भी दिखा। ग्रामीणों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सरकार से कर्नल की शहादत का बदला मुहंतोड़ तरीके से लेने की मांग की है। 
विज्ञापन


मूलरूप से बुलंदशहर जिले के गांव परवाना निवासी शंभूदत्त शर्मा के छोटे बेटे और 21 वीं राष्ट्रीय रायफल के कमांडिंग अधिकारी कर्नल आशुतोष शर्मा हंदवाड़ा में आतंकियों से लोहा लेते हुए रविवार को शहीद हो गए थे। शहीद कर्नल के तहेरे भाई सोनू पाठक के अनुसार देर शाम उनका पार्थिव शरीर जयपुर स्थित आवास पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह नौ बजे आर्मी कैंट में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वहां पहुंचे और पूरे सैनिक सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी। मुखाग्नि उनके बड़े भाई पीयूष शर्मा ने दी। अंतिम संस्कार के दौरान केवल परिजनों को ही अंत्येष्टि स्थल तक जाने की अनुमति मिली थी। सोनू पाठक ने वीडियो कॉलिंग के दौरान परवाना के ग्रामीणों को वहां का मार्मिक मंजर दिखाया, साथ ही ग्रामीणों ने टेलीविजन पर भी टेलीकास्ट देखा।

शहीद की शवयात्रा देख ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं और वे आंसू तक न रोक सके। ग्रामीणों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इससे पूर्व तहेरे भाई दिनेश चंद पाठक, नंदलाल पाठक के आवास पर शहीद कर्नल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 
 
कैंडल जलाकर शहीद को दी श्रद्धंजलि 
शहीद हुए कर्नल आशुतोष शर्मा की याद में सोमवार देर रात बालका रोड स्थित शासन से नामित सभासद और पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी के आवास पर कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। राजकुमार लोधी ने कहा कि सरकार से मांग है कि कर्नल की शहादत का बदला मुंहतोड़ जवाब देकर लेना होगा।


इस मौके पर कविश अग्रवाल, नरेश वर्मा, मोहक बंसल, अमन सिंघल, तुषार गुप्ता, मधुर अग्रवाल, शुभम गर्ग आदि मौजूद रहे। वहीं, खानपुर में भी शहीद कर्नल आशुतोष को कैंडल जलाकर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य व कर्नल आशुतोष के चचेरे भाई शिवकुमार पाठक ने भाई की गौरव गाथा बताते हुए कहा कि कर्नल साहब का यह दसवां ऑपरेशन था इससे पहले भी वह मां भारती के आंचल को सुरक्षित रखने के लिए कई ऑपरेशन को अंजाम दे चुके थे। श्रद्धांजलि देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलदीप, सुरभित गुप्ता, रवि बजरंगी उपस्थित रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed