{"_id":"7022a646998431ba6acfd78aadd2666d","slug":"villagers-angry-to-take-a-principal-transfer","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल के दीवानों ने क्यों लगाया स्कूल में ताला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंसिपल के दीवानों ने क्यों लगाया स्कूल में ताला?
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 11 Feb 2014 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूपुर के प्रिंसिपल के ट्रांसफर होने से नाराज लोगों ने सोमवार को स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन
बाद में शिक्षा विभाग के हस्तक्षेप के बाद ताला खुला। लोग प्रिंसिपल का ट्रांसफर रद्द करने की मांग कर रहे थे।
सोमवार को स्कूल में नई प्रिंसिपल पुष्पा शर्मा ज्वाइनिंग के लिए आ रही थीं लेकिन लोगों ने इसका विरोध किया।
इसी दौरान लोगों ने स्कूल के गेट पर ताला लगा उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। पुष्पा शर्मा ने ग्रामीणों को काफी समझाने की कोशिश की पर सफल नहीं हुईं। इसकी सूचना जिला शिक्षा अधिकारी को देनी पड़ी।
यह भी पढ़ें: जानिए, किसने की आज प्यार की होम डिलीवरी
विज्ञापन
मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। नई प्रिंसिपल पुष्पा शर्मा को ज्वाइन कराया। पुष्पा शर्मा ने बताया कि यह ट्रांसफर हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुआ है। काफी देर के हंगामे के बाद स्कूल में पढ़ाई सुचारु रूप से शुरू हो सकी।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मांग है कि पूर्व प्रिंसिपल जयभगवान शर्मा का ट्रांसफर रद्द किया जाए। फिर से उन्हें इसी स्कूल में नियुक्त किया जाए।