फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vijendra Gupta said that uniform rules are needed in the legislative assemblies across the country

देशभर की विधानसभाओं में समान नियमों की जरूरत : विजेन्द्र गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने देशभर की विधानसभाओं में प्रक्रिया और कार्य संचालन के समान मॉडल नियम लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि तेजी से डिजिटल हो रही विधायी व्यवस्था और प्रौद्योगिकी आधारित शासन प्रणाली के इस दौर में प्रक्रियात्मक एकरूपता अब केवल विकल्प नहीं, बल्कि संस्थागत आवश्यकता बन चुकी है। इससे लोकतांत्रिक जवाबदेही, पारदर्शिता और कार्यकुशलता को मजबूती मिलेगी।
कर्नाटक के मैसूर में आयोजित विधायी निकायों के लिए प्रक्रिया एवं कार्य संचालन के समान मॉडल नियम तैयार करने संबंधी पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक में भाग लेने गए हैं। विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि समन्वित नियम देशभर की विधानसभाओं के कार्य संचालन में एकरूपता लाने के साथ प्रक्रियागत अस्पष्टताओं को भी कम करेंगे। संविधान का अनुच्छेद 118 और 208 संसद तथा राज्य विधानसभाओं को अपने नियम बनाने का अधिकार देता है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली शासन अधिनियम की धारा 33 के तहत दिल्ली विधानसभा के नियम लोकसभा की प्रक्रिया के अनुरूप बनाए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकांश राज्य विधानसभाएं पहले से ही लोकसभा के नियमों का व्यापक रूप से अनुसरण करती रही हैं, लेकिन स्थानीय जरूरतों के अनुसार उनमें बदलाव भी किए गए हैं। समय की मांग है कि आधुनिक तकनीक, डिजिटल दस्तावेजीकरण और राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन जैसी व्यवस्थाओं के अनुरूप नियमों में समन्वय स्थापित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed