फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vijayawada corporation will build a park like delhis Bharat Darshan

Bharat Darshan Park: भारत दर्शन की तरह पार्क बनाएगा विजयवाड़ा निगम, प्रतिनिधिमंडल ने किया भ्रमण

Mon, 13 Jun 2022 04:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 13 Jun 2022 04:52 AM IST
सार

विजयवाड़ा निगम की उप महापौर सैलजा रेड्डी, क्षेत्रीय आयुक्त डॉ. ए रविचंद्र, नेता सदन सत्यम, नेता विपक्ष राम मोहन और विधानसभा परिषद के सदस्य मो. रुहूला व अन्य पार्षद इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे। भ्रमण के दौरान एमसीडी के अधिकारियों ने सबको पार्क के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 

विज्ञापन
vijayawada corporation will build a park like delhis Bharat Darshan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजयवाड़ा नगर निगम के 45 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पंजाबी बाग में दिल्ली नगर निगम द्वारा बनाए गए भारत दर्शन पार्क का भ्रमण किया। यहां स्क्रैप और वेस्ट से बनाई गई भारत की प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों की अनुकृतियों को देखा और पार्क की भव्यता, व्यापकता और सुंदरता से प्रभावित हुए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह अनोखा पार्क दिल्ली को नई पहचान दे रहा है। इस तरह का पार्क वह विजयवाड़ा शहर में भी बनाएंगे।

विज्ञापन


विजयवाड़ा निगम की उप महापौर सैलजा रेड्डी, क्षेत्रीय आयुक्त डॉ. ए रविचंद्र, नेता सदन सत्यम, नेता विपक्ष राम मोहन और विधानसभा परिषद के सदस्य मो. रुहूला व अन्य पार्षद इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे। भ्रमण के दौरान एमसीडी के अधिकारियों ने सबको पार्क के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्हें बताया गया कि दिल्ली नगर निगम ने वेस्ट टू वेल्थ की अवधारणा को आगे बढ़ाया है। यह भारत का पहला ऐसा पार्क है, जिसमें 350 टन स्क्रैप व वेस्ट से भारत के विभिन्न राज्यों की 22 ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्मारकों और कलाकृतियों की अनुकृतियों को बनाया गया है। यह अनुकृतियां निगम स्टोर में व्यर्थ पड़े कबाड़ व अनुपयोगी  वस्तुओं जैसे कि लोहे के खराब सामान, बिजली के खंबे, पुरानी कारें, पार्कों की ग्रिल, ऑटोमोबाइल पार्ट, लोहे के पाइप इत्यादि से निर्मित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क के दौरे के बाद प्रतिनिधिमंडल एमसीडी मुख्यालय में पहुंचा, जहां एमसीडी के अधिकारियों ने उन्हें दिल्ली नगर निगम की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एमसीडी की कचरा प्रबंधन व्यवस्था, लैंडफिल साइटों पर कूडे़ के निस्तारण की प्रक्रिया और श्रोत पर कूड़े को अलग अलग करने के बारे में अवगत कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed