फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vijay Kumar Malhotra awarded the Padma Bhushan; his son received the award

Delhi NCR News: विजय कुमार मल्होत्रा को मिला पद्म भूषण, बेटे ने ग्रहण किया सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता, शिक्षाविद और खेल प्रशासक रहे प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में यह सम्मान प्रो. मल्होत्रा की ओर से उनके पुत्र अजय मल्होत्रा को प्रदान किया।
सम्मान ग्रहण करने के बाद अजय मल्होत्रा ने इसे परिवार के लिए गौरवपूर्ण और भावुक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि उनके पिता का सार्वजनिक जीवन, शिक्षा, राजनीति और खेल जगत से जुड़ा रहा था। प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा दिल्ली की राजनीति में लंबे समय तक प्रभावशाली चेहरा रहे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत स्थानीय निकाय की राजनीति से की थी। निगम पार्षद, महानगर पार्षद, विधायक और सांसद जैसे विभिन्न जनप्रतिनिधि पदों पर जिम्मेदारियां निभाईं। वह वर्ष 1967 में मात्र 34 वर्ष की आयु में मुख्य कार्यकारी पार्षद बने, यह पद मुख्यमंत्री के समान होता था।
विज्ञापन

उनके राजनीतिक जीवन की चर्चित उपलब्धियों में कांग्रेस नेता डाॅ. मनमोहन सिंह को लोकसभा चुनाव में हराना भी शामिल रहा। इस जीत ने उस समय राष्ट्रीय राजनीति में प्रो. मल्होत्रा की पहचान और मजबूत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed