फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vigilance team of Meerut raided Zakirnagar Colony of Ghaziabad and caught electricity theft

बिजली चोर मकसूद की हेकड़ी: टीम से बोला- तीन मुकदमे झेल रहा हूं... चौथा और सही, पड़ोस में दे रखे थे कनेक्शन

Fri, 07 Jul 2023 12:34 PM IST
आकाश दुबे प्रशांत कुमार, अमर उजाला, गाजियाबाद
प्रशांत कुमार, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 07 Jul 2023 12:34 PM IST
सार

विजिलेंस टीम ने 1600 से ज्यादा ऐसे लोगों को चिह्नित किया है, जो बार-बार बिजली चोरी करते हुए पकड़े जा रहे हैं। लोनी में तो 400 से ज्यादा ऐसे लोग मिले हैं, जिन पर तीन से चार बार तक बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।

विज्ञापन
Vigilance team of Meerut raided Zakirnagar Colony of Ghaziabad and caught electricity theft
बिजली कनेक्शन काटते विद्युत निगम कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उल्टा चोर कोतवाल को डांटे... ये कहावत लोनी की जाकिरनगर कॉलोनी में चरितार्थ होती दिखी। बुधवार को मेरठ से आई विजिलेंस टीम ने लोनी की जाकिरनगर कॉलोनी में मकसूद के घर छापा मार कर बिजली चोरी पकड़ी। वह पड़ोस के पांच मकानों को भी कनेक्शन देकर वसूली कर रहा था। कार्रवाई के दौरान उसने अधिकारियों को हेकड़ी दिखाते हुए कहा कि पहले से ही तीन मुकदमे झेल रहा हूं, चौथा और सही।

विज्ञापन


बिजली मित्र एप पर मिली शिकायत पर मेरठ से आई विजिलेंस टीम ने मकसूद के घर पर सबमर्सिबल, दो एसी, खराद, वेल्डिंग मशीन, चारा काटने की मशीन व पड़ोस में रहने वाले पांच परिवारों को बिजली आपूर्ति करते हुए पकड़ा। मकसूद पर बिजली चोरी के तीन मुकदमे दर्ज हैं। टीम ने मकसूद के अलावा याकूब, राशिद, शफीक, आबिद, नौशाद और रहमान के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


विजिलेंस टीम ने 1600 से ज्यादा ऐसे लोगों को चिह्नित किया है, जो बार-बार बिजली चोरी करते हुए पकड़े जा रहे हैं। लोनी में तो 400 से ज्यादा ऐसे लोग मिले हैं, जिन पर तीन से चार बार तक बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। जनवरी 2023 से जून तक ऊर्जा निगम और मेरठ की टीम ने जोन में 5707 जगहों पर छापा मारा। इसमें से 2661 जगहों पर बिजली चोरी पाई गई। सबसे ज्यादा बिजली चोरी के मामले लोनी में मिले, यहां पर 1300 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया और इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इन लोगों के खिलाफ अब कोर्ट में केस कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

32 लोगों ने किया आवेदन
2661 एफआईआर दर्ज कराने के बावजूद 32 लोगों ने ऊर्जा निगम को स्थायी कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। इनमें से भी पांच लोगों को मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है। ऐसे लोगों को बिजली कनेक्शन लेने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

इन पर हुई तीन से ज्यादा बार रिपोर्ट
निड़ोरी निवासी फिरोज को जनवरी में पहली बार एलटी लाइन से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद इसे मार्च, जून और एक जुलाई को सीधे बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। लोनी की नसबंदी कॉलोनी में सलमान को फरवरी महीने में दो बार, अप्रैल और जून में बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। लोनी के रूपनगर में रामशंकर के खिलाफ फरवरी, अप्रैल और मई में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई लेकिन 12 जून को वो फिर से एलटी पोल पर कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। लोनी के रूपनगर में ही शमशुद्दीन को मार्च, अप्रैल और मई के महीने में लगातार दो बार बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया।

क्षेत्र रिपोर्ट दो बार से ज्यादा
लोनी 1700 1300
मोदीनगर 307 130
गाजियाबाद और मुरादनगर 600 250

बिजली चोरी करते हुए 37 दबोचे
गाजियाबाद में ऊर्जा निगम और विजिलेंस टीम ने बुधवार को कई स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान 37 लोगों को पकड़कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मुख्य अभियंता नीरज स्वरूप ने बताया कि लोनी के मंडौला में पंकज, संजय, मोदीनगर के रोरी में विक्रांत, संजय, संजीव को एलटीलाइन पर केबल डालकर बिजली चोरी करते हुए और डीएलएफ अंकुर विहार में सुमनलता गोयल को 20 हजार रुपये से ज्यादा बकाया होने के बावजूद दोबारा कनेक्शन जोड़कर बिजली की आपूर्ति करते हुए पकड़ा गया। इनके खिलाफ एंटी थेफ्ट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed